'फोन नहीं उठा रहे थे तो कान खोल दिए…', लॉरेंस गैंग ने ली चंडीगढ़ ब्लास्ट की जिम्मेदारी, रैपर बादशाह को दी धमकी – Aaj Tak

Feedback
चंडीगढ़ में मंगलवार तड़के दो नाइट क्लब के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली. सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने दावा किया कि जिस सिल्वर रेस्टोरेंट में धमाका किया गया है उसका मालिक रैपर बादशाह है.

पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि रेस्टोरेंट के मालिक को रंगदारी के लिए कॉल किया गया था लेकिन उसने रिसीव नहीं किया. हालांकि, आज तक सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दो नाइट क्लब में हुए धमाके
बता दें कि चंडीगढ़ में मंगलवार तड़के दो नाइट क्लबों के बाहर धमाका हुआ था. संदिग्ध हमलावरों ने सेक्टर 26 स्थित नाइट क्लबों की ओर विस्फोटक फेंके. 
यह भी पढ़ें: कंधे पर शॉल, हाथ में बम और निशाने पर नाइट क्लब… सामने आया चंडीगढ़ हमले का CCTV फुटेज
कहा जा रहा है कि दो अज्ञात बाइकसवारों ने संदिग्ध विस्फोटक फेंके. संदिग्धों ने मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास ये हमला किया. बताया जा रहा है कि ये बहुत ही कम क्षमता का ब्लास्ट था. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
घटनास्थल के वीडियो में क्लब की टूटी हुई खिड़कियां देखी जा सकती हैं. ब्लास्ट की खबर मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से सैंपल्स इकट्ठा करने के लिए बम निरोधक दस्ता और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमें भी मौके पर पहुंची.

दहशत फैलाने के मकसद से किए गए धमाके?

चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के नाइट क्लबों के बाहर पटाखों में भरे जाने वाले पोटाश के माध्यम से देसी बम बनाकर धमाका करने का प्रयास किया गया. मौके से जूट की कुछ रस्सियां भी बरामद की गई हैं. जिस वक्त धमाका किया गया उस वक्त नाइट क्लब बंद थे. ऐसे में माना जा रहा है कि सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से ही इन धमाकों को किया गया. सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इन धमाकों के पीछे नाइट क्लबों के मालिकों में दहशत फैलाकर एक्सटॉर्शन का एंगल होने की आशंका है. चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीमों की मदद से मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News