बंगाल चुनाव में ओवैसी की एंट्री, हुमायूं कबीर की पार्टी से मिलाया हाथ, 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया समीकरण उभरकर सामने आया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ओवैसी 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की रूपरेखा पेश करेंगे.
हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेडीयूपी) ने पहले ही ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. इस गठबंधन में AIMIM भी साझेदार होगी और लगभग 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. 
कबीर ने अब तक 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रानीनगर, भगवानगोला और मुर्शिदाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. हुमायूं कबीर 3 सीटों से चुनाव लड़ेंगे जिनमें भगवानगोला, नौदा और राजीनगर शामिल हैं जो मुर्शिदाबाद ज़िले में आती हैं.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच नीली बत्ती पर बवाल, शत्रुघ्न सिन्हा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
चुनाव की तारीखें 
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे:
– पहला चरण (152 सीटें): 23 अप्रैल 2026
– दूसरा चरण (142 सीटें): 29 अप्रैल 2026
– नतीजे: वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी.
सियासी मायने
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC और मुख्य विपक्षी दल BJP के बीच होने वाले इस मुकाबले में ओवैसी और कबीर का गठबंधन मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर खेल बिगाड़ सकता है. 2021 के चुनावों में कांग्रेस और वामपंथी दलों का सूपड़ा साफ हो गया था, ऐसे में यह नया मोर्चा राज्य की राजनीति में ‘तीसरे कोण’ के रूप में उभरने की कोशिश कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News