Feedback
पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. कोलकाता में अपने मौजूदा मुख्यालय को लेकर पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जिस बिल्डिंग में TMC का हेडक्वार्टर चल रहा है, उसके मालिक ने पार्टी नेतृत्व से जगह खाली करने को कह दिया है.
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक ने TMC के वरिष्ठ नेताओं को मौखिक रूप से बताया है कि पार्टी दो महीने के भीतर प्रॉपर्टी खाली कर दे. बताया जा रहा है कि चुनाव नतीजों के बाद बिल्डिंग मालिक ने अपनी प्रॉपर्टी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. लीज एग्रीमेंट की अवधि भी पूरी हो चुकी है.
सूत्रों के मुताबिक, TMC नेतृत्व ने भी बिल्डिंग मालिक को भरोसा दिलाया है कि पार्टी जल्द ही अपना दफ्तर दूसरी जगह शिफ्ट कर लेगी. तृणमूल कांग्रेस ने मई 2022 में अपना दफ्तर इस किराए की बिल्डिंग में शिफ्ट किया था. उस समय पार्टी के पुराने मुख्यालय में निर्माण कार्य शुरू हुआ था.
दरअसल, टॉपसिया स्थित TMC के असली हेडक्वार्टर को आधुनिक कार्यालय के तौर पर दोबारा विकसित किया जा रहा है. इसी वजह से पार्टी ने अस्थायी तौर पर अपना मुख्यालय दूसरी जगह शिफ्ट किया था. जो कोलकाता के मेट्रोपॉलिटन इलाके में मौजूद एक G+4 बिल्डिंग से संचालित हो रहा है.
यह बिल्डिंग कोलकाता के ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के बेहद करीब स्थित है. अब चुनावी हार के बाद मुख्यालय को लेकर सामने आई इस नई परेशानी ने TMC की चुनौतियां और बढ़ा दी हैं. पार्टी अब जल्द ही नए अस्थायी ठिकाने की तलाश में जुट सकती है. इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू