बक्सर में राजद ने मोदी-ट्रंप का पुतला फूंका: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन – Dainik Bhaskar

बक्सर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन शहर के अंबेडकर चौक पर आयोज
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील देश के हितों के खिलाफ है और कृषि व्यवस्था तथा छोटे किसानों के लिए हानिकारक साबित होगी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि राजद हमेशा किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के दबाव में ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे देश के किसानों की आजीविका खतरे में पड़ रही है। यादव ने घोषणा की कि पार्टी इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने करीबी उद्योगपतियों के फायदे के लिए फैसले ले रहे हैं, जबकि किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। यादव ने कहा कि अमेरिका के दबाव में लिया गया यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से ट्रेड डील वापस लेने की मांग की। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News