—विज्ञापन—
Happy Birthday Saif Ali Khan: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और छोटे नवाब यानी सैफ अली खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। 16 अगस्त को सैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस खास मौके पर फैंस और एक्टर के चाहने वाले उनको खूब बधाइयां देते हैं। सैफ के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं सैफ से जुड़े रोचक किस्से…
सैफ अली खान का जन्म 1970 में 16 अगस्त को हुआ था। सैफ ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों का रुख किया था। आज के समय में सैफ अली खान, हिंदी सिनेमा का एक पॉपुलर नाम हैं, लेकिन जब सैफ छोटे थे तब उन्हें पॉकेट मनी तक नहीं मिलती थी। दरअसल, एक बार सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि अमीर फैमिली होने के बाद भी उन्हें जेबखर्च नहीं मिलता था। सैफ ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वैसे तो उन्हें पॉकेट मनी नहीं मिलती थी, लेकिन अगर कोई देता भी था, तो वो दूसरे बच्चों से कम होती थी।
A post shared by Saif Ali Khan 🔵 (@saifalikhan_online)
सैफ अली खान का पूरा नाम साजिद अली खान पटौदी है। हालांकि, आज के समय में सभी उन्हें सैफ अली खान के नाम से ही जानते हैं। दरअसल, फिल्मों में आने के बाद सैफ का नाम बदल दिया गया था। जब सैफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्होंने अपना नाम साजिद अली खान से बदलकर सैफ अली खान कर लिया था।
गौरतलब है कि सैफ अली खान ने फिल्म ‘बेखुदी’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सैफ के अलावा अभिनेत्री काजोल भी अहम किरदार में थी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन शूटिंग के बाद सैफ को फिल्म से बाहर कर दिया गया था। दरअसल, फिल्म के निर्देशक राहुल रवैल ने सैफ अली खान को अनप्रोफेशनल बताया और उनकी जगह कमल सदाना को फिल्म में ले लिया था। हालांकि, इसके बाद सैफ ने फिल्म ‘परंपरा’ से डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2025: बॉलीवुड में दिखी स्वतंत्रता दिवस की धूम, सितारों ने यूं मनाया ‘आजादी का पर्व’
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in