बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) कार्य योजना के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की, जबकि संचालन ट्रेनर किसलय कुमार और अनिकेत कुमार ने किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के रिसोर्स पर्सन और प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को प्रभावी और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों से दो और मध्य विद्यालयों से तीन शिक्षकों को नामित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
इस मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिवनाथ प्रसाद, प्रथम संस्था के प्रतिनिधि हेमंत कुमार, संकुलवार नामित शिक्षक डॉ. मनोरंजन कुमार राय, चंद्रदेव सहनी, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, मिथिलेश रजक सहित कई शिक्षक व प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.