बड़ी स्क्रीन पर कॉलोनी के श्याम धाम के लाइव दर्शन, सजा दरबार – Dainik Bhaskar

अजमेर | पंचशील विकास समिति की आेर से श्याम फाग महोत्सव इस बार खास बन गया। हर साल कम पड़ती जगह के बाद आयोजकों ने इस बार स्थान बदला। कार्यक्रम खुले स्थान में भव्यता के साथ किया गया। अब तक यह कार्यक्रम कॉलोनी के बीच बने श्याम धाम में होता आ रहा था। भक्तो
चौराहे पर भी बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार भाटिया ने बताया कि श्याम धाम की स्थापना 14 अक्टूबर 2021 को की गई थी। तब से यहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन और फाग महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार भजन संध्या के दौरान मथुरा, वृंदावन और उज्जैन के मंदिरों की आकर्षक थीम भी स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम मंदिर के बाहर की बजाए चौराहे पर आयोजित किया गया।
पंचशील में भजन संध्या।
इंदौर के शुभम राणा ने बाबा तुमको पाया तो निखार आया… समेत कई भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। दिल्ली की आरती खन्ना ने आजा मेरे कन्हैया… और फूलों में महक तुमसे… जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। अजमेर के विमल गर्ग ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे… सहित कई भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष सुधीर तोमर, महासचिव विश्म्भर दरयानी और सचिव विनय सक्सेना ने आभार जताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News