लुधियाना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान से खरीदे गए बर्गर में जिंदा कॉकरोच निकलने से हड़कंप मच गया। एक ग्राहक बड़े चाव से बर्गर पैक कराकर घर ले गया था, लेकिन जैसे ही परिवार के साथ खाने बैठा, उसकी नजर अंदर रेंगते कॉकरोच पर पड़ी। इस घटना ने शहर के नामी फूड आउटलेट्स की सफाई और हाइजीन दावों की पोल खोल दी है। पीड़ित ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाहर का खाना खाने वालों के लिए यह खबर एक बड़ी चेतावनी है।
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.