बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराने का वीडियो, दो गिरफ्तार: बंदूक और एक जिंदा कारतूस मिला, मैहर में आर्म्स एक्ट … – Dainik Bhaskar

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के परसवाही गांव में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर परसवाही क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान शाहिल यादव (19) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में शाहिल यादव ने बताया कि यह हथियार उसे वीरेंद्र यादव (25) निवासी ग्राम दलदल, जिला सतना से मिला था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल मैहर भेज दिया गया। बरामद हथियार की अनुमानित कीमत 10,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News