बहरीन में तेल रिफाइनरी पर बड़ा धमाका, मुहर्रक में लॉकडाउन जैसे हालात; सरकार ने खिड़की-दरवाजे बंद रखने का दिए निर्देश – Zee News

Iran attack on Bahrain fuel tanks: बहरीन मंत्रालय ने हिद्द, अरद, कलाली और समाहीज जैसे इलाकों के लोगों से अपील की है. इसमें कहा कि वे खिड़कियां और वेंटिलेशन बंद रखें. इससे धमाकों के बाद आग से उठ रहे धुएं के असर से बचा जा सके. बताया जा रहा है कि मुहर्रक इलाके में ईंधन भंडारण टैंकों के पास बड़ी आग लगी है. इसके बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है.
Iran attack on Bahrain fuel tanks: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन में एक बड़ा धमाका हुआ है. इसके बाद देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है. Bahrain Ministry of Interior ने लोगों के घर के अंदर रहने की चेतावनी दी है. मुहर्रक गवर्नरेट के कई इलाकों में घर से नहीं निकलने के लिए कहा गया है. 
मंत्रालय ने हिद्द, अरद, कलाली और समाहीज जैसे इलाकों के लोगों से अपील की है. इसमें कहा कि वे खिड़कियां और वेंटिलेशन बंद रखें. इससे धमाकों के बाद आग से उठ रहे धुएं के असर से बचा जा सके. बताया जा रहा है कि मुहर्रक इलाके में ईंधन भंडारण टैंकों के पास बड़ी आग लगी है. इसके बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है.
ईरान ने बहरीन में कहां हमला किया?
ईरान ने बहरीन के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया. इससे पहले भी बहरीन में ईरानी हमले की खबरें सामने आई थीं. राजधानी Manama में एक रिहायशी इमारत पर हुए हमले में 29 साल की एक महिला की मौत हो गई. जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए. इसके अलावा Sitra द्वीप पर हुए एक ड्रोन हमले में दो लोग घायल हुए थे. इनमें बच्चे भी शामिल थे.
बहरीन के एयर डिफेंस सिस्टम ने अब तक ईरानी 105 मिसाइल और 176 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया है. Bahrain Defence Force ने कहा कि देश की सुरक्षा प्रणाली इन हमलों का जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्रिय है.
दुबई में भी सायरन बजे
इस बीच पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. संयुक्त अरब अमीरात में Dubai में सायरन बजाए गए. जबकि Abu Dhabi के रूवैस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर आई. सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में भी दो ड्रोन मार गिराए गए. कुवैत की नेशनल गार्ड ने छह ड्रोन को रोका. जबकि कतर की सेना ने देश को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया.
कतर ने जवाबी कार्रवाई के दिए निर्देश
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Majed Al-Ansari ने कहा कि कतर कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता है. लेकिन किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump का भी ताजा बयान आया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने Strait of Hormuz में तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश की तो अमेरिका और भी कड़ा सैन्य जवाब देगा.
तेल के दाम बढ़े
खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत सोमवार को लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. हालांकि बाद में यह करीब 90 डॉलर पर आ गई. अगर संघर्ष जारी रहा तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है.
उधर ईरान की ओर से भी सख्त बयान सामने आया है. Islamic Revolutionary Guard Corps के प्रवक्ता Ali Mohammad Naini ने कहा कि युद्ध कब खत्म होगा. इसका फैसला ईरान करेगा.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध का 13वां दिन: ईरान ने अब तक दागे 1000 मिसाइल-ड्रोन, UAE और कुवैत में बड़े हमले; तेल ठिकाने बने निशाना
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
 
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News