'बांग्लादेश तो वर्ल्ड कप से बाहर है फिर कैसी जीत', गावस्कर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा – AajTak

Feedback
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा यू-टर्न ले लिया है. पहले 1 फरवरी को PCB ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले IND vs PAK मैच को खेलने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन लगभग 10 दिन बाद पाकिस्तान सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी.
हालांकि पाकिस्तान इस फैसले को आईसीसी के खिलाफ अपनी “जीत” बता रहा है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि इससे कोई वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हुआ. पूरा विवाद बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने और उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट न किए जाने को लेकर शुरू हुआ था. पाकिस्तान ने दावा किया था कि वह बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Usman Tariq: टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप में खतरा होगा ये पाकिस्तानी स्पिनर, अजीब एक्शन से दे रहा ‘धोखा’
IND vs PAK मुकाबला फिर पटरी पर
पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद अब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है.
सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान को लताड़ा
गावस्कर ने आजतक से बातचीत में कहा, वे कह रहे हैं कि बांग्लादेश के साथ खड़े हैं. लेकिन जब बांग्लादेश को श्रीलंका में अपने मैच खेलने की अनुमति ही नहीं मिली, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आप उनके साथ खड़े हैं? बांग्लादेश तो टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने क्यों दी भारत को T20 वर्ल्ड कप मैच बायकॉट की धमकी, मोहस‍िन नकवी ने अब बताई असली वजह
उन्होंने आगे कहा कि विशेष परिस्थितियों के कारण आईसीसी कभी भी बांग्लादेश की उपस्थिति राशि रोकने या उस पर जुर्माना लगाने वाला नहीं था. मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो सकता था, क्योंकि यह आखिरी समय में बनी स्थिति थी.
“अगर समर्थन करना था तो पूरा टूर्नामेंट छोड़ते”
गावस्कर ने पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में बांग्लादेश के समर्थन में खड़े थे, तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार करना चाहिए था. यह कहना कि आपने बांग्लादेश को उसका हिस्सा दिलाने में मदद की. लेकिन क्या आपने उन्हें टूर्नामेंट में वापस दिलाया? नहीं. अगर आप सच में बांग्लादेश के साथ खड़े थे, तो आपको पूरे टूर्नामेंट से हट जाना चाहिए था.
गावस्कर ने कहा कि आप केवल भारत का मैच ही क्यों छोड़ रहे थे? बांग्लादेश के अनुरोध पर सिर्फ भारत ने ही आपत्ति नहीं जताई थी. 11 या 12 अन्य देशों ने भी कहा था कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट नहीं किए जा सकते. लेकिन आप उनके खिलाफ तो खेल रहे हैं. तो आप किस बात की बात कर रहे हैं?
गावस्कर की इन टिप्पणियों के बाद यह विवाद और गहरा गया है. फिलहाल, क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें 15 फरवरी के हाई-वोल्टेज IND vs PAK मुकाबले पर टिकी हैं, जो अब एक बार फिर तय कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News