बांग्लादेश में मेडिकल स्टूडेंट की मौत पर भड़के छात्र, गाड़ियां तोड़ीं, अस्पताल-कॉलेज पर हमला, शोरूम लूटे – Aaj Tak

Feedback
बांग्लादेश में छात्र एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. राजधानी ढाका के कई कॉलेजों के छात्रों ने मेडिकल स्टूडेंट की मौत के विरोध में सरकारी शहीद सुहरावर्दी कॉलेज में तोड़फोड़ की. छात्रों की भीड़ सुहरावर्दी कॉलेज परिसर में घुस गई, यहां 6 गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ काबी नजरुल सरकारी कॉलेज की ओर बढ़ी, कॉलेज पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर सके. इस दौरान दो समूहों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें 30 लोग घायल हो गए.
प्रदर्शनकारियों ने ढाका नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर भी हमला किया, जहां लापरवाही के कारण 18 नवंबर को डॉ. महबूबुर रहमान मुल्ला कॉलेज के 18 वर्षीय छात्र अभिजीत हलदर की मौत हो गई थी. प्रदर्शनकारी छात्रों ने अस्पताल के गेट और शीशे तोड़ दिए.
ये है पूरा घटनाक्रम
बता दें कि 16 नवंबर को 12वीं कक्षा के छात्र अभिजीत को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 18 नवंबर को उसकी मौत हो गई. 19 नवंबर को उसके रूममेट सियाम और आफताब ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि अस्पताल में गलत इलाज इलाज के कारण उसकी मौत हो गई. 21 नवंबर को उनके दोस्तों ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई कॉलेज के छात्र भी उनके साथ शामिल हुए.
कॉलेज-छात्रावासों में सेना तैनात
रविवार की सुबह सुहरावर्दी कॉलेज के आसपास के शोरूमों में छात्रों ने लूटपाट की. इसके बाद ढाका में कॉलेजों, छात्रावासों और पूजा स्थलों के आसपास सेना तैनात की गई.
सुहरावर्दी कॉलेज में 35 करोड़ का नुकसान 
सुहरावर्दी कॉलेज की प्रिंसिपल काकोली मुखर्जी ने कहा कि करीब 35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मैं एक प्रिंसिपल और एक शिक्षक के तौर पर सारा दोष अपने ऊपर लेती हूं कि हम छात्रों को बुनियादी शिष्टाचार नहीं सिखा पाए. हालांकि वे अलग कॉलेज से हैं, लेकिन आखिरकार वे हमारे बेटे हैं. उन्होंने किताबें, पैसे, प्रमाण पत्र, दस्तावेज लूटकर जश्न मनाया, क्या यह एक छात्र का काम है? मैंने पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि वे नेशनल मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में व्यस्त हैं. इस बीच उन्होंने यहां हमला कर दिया. मेरे पास कॉलेज को बचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.
झड़प में 30 लोग घायल
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अविजित की मौत पर 21 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान सुहरावर्दी कॉलेज और काबी नजरुल कॉलेज के छात्रों ने मुल्ला कॉलेज के छात्रों पर हमला किया. मोल्ला कॉलेज, ढाका कॉलेज, सिटी कॉलेज, नोट्रे डेम कॉलेज सहित कई हज़ार छात्र फिर से अस्पताल के सामने जमा हुए, और मेडिकल छात्र की मौत पर विरोध किया. इस दौरान झड़प में 30 लोग घायल हो गए.
सुहरावर्दी कॉलेज में बाइक, कार और एंबुलेंस में तोड़फोड़
प्रदर्शन के चलते सुहरावर्दी कॉलेज में दहशत फैल गई. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज परिसर में खड़ी तीन बाइकों, एक कार, एक माइक्रोबस और एक एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की. उन्होंने कक्षा और कार्यालय के फर्नीचर को तोड़ दिया. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News