बाजार में लाल रंग की सुनामी, सुबह-सुबह 10 लाख करोड़ साफ, सेंसेक्स 1710 और निफ्टी 476 अंक की गिरावट के साथ खुले – Times Now Navbharat

शेयर बाजार में भारी गिरावट
Nifty Sensex Share Market Today: होली के दिन पूरा शेयर बाजार लाल रंग में रंगा रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगातार तीसरी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में जारी व्यापक बिकवाली के चलते तीन कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार के निवेशकों को पोर्टफोलियो से 22 लाख करोड़ की पूंजी साफ हो चुकी है।
बुधवार को बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली और इसका असर पूरे ब्रॉड मार्केट पर साफ दिखा। मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट रही, जिससे संकेत मिला कि गिरावट सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही बल्कि व्यापक बाजार में भी दबाव बढ़ा। सेक्टोरल फ्रंट पर सबसे ज्यादा कमजोरी मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में रही, जो 3–4% तक लुढ़क गए। इसके विपरीत आईटी सेक्टर ही इकलौता ऐसा सेक्टर रहा जिसने हल्की बढ़त के साथ बाजार में कुछ मजबूती दिखाई। वहीं इंडिया VIX में 23% की तेज छलांग से साफ है कि बाजार में डर और वोलैटिलिटी अचानक बढ़ गई है।
26 फरवरी के बाद से शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसका सीधा असर कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पर दिखा। 26 फरवरी को बीएसई पर सभी लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹4,68,26,538 करोड़ था, जो गिरकर 4 मार्च तक ₹4,47,04,003 करोड़ रह गया। यानी सिर्फ तीन ट्रेडिंग सेशन में बाजार से करीब ₹21–22 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई। ग्लोबल अनिश्चितता, मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ती वोलैटिलिटी के बीच निवेशकों की बिकवाली से बाजार का वैल्यूएशन तेजी से घटा है।
सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40% टूटकर 79,116.19 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 78,443.20 के निचले स्तर तक फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 भी 385.20 अंक यानी 1.55% गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत भी कमजोर रही और बाजार पूरे सत्र में दबाव में बना रहा, जिससे साफ है कि निवेशकों में ग्लोबल अनिश्चितता और बढ़ती वोलैटिलिटी को लेकर सतर्कता बनी हुई है।
4 मार्च को बाजार की शुरुआत बेहद कमजोर रही। निफ्टी 476 अंक टूटकर 24,388 के पास खुला, जबकि सेंसेक्स 1,710 अंक गिरकर 78,528 पर ओपन हुआ। दोनों इंडेक्स अपने ओपनिंग लेवल पर ही हाई और लो दिखा रहे हैं, जो संकेत देता है कि बाजार में शुरुआत से ही भारी गैप-डाउन दबाव था। इससे पहले BSE सेंसेक्स प्री-ओपनिंग मे जहां 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77906 अंक तक गिर गया। वहीं, निफ्टी प्री ओपनिंग में 709 अंक तक गिरकर 24,156 तक चला गया।
निफ्टी के स्टॉक्स में आज सेक्टर-आधारित दबाव साफ दिखा। सबसे ज्यादा कमजोरी मेटल और कैपिटल गुड्स में रही, जहां टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एलएंडटी जैसे शेयरों में तेज गिरावट आई। फाइनेंशियल सेक्टर भी दबाव में रहा और एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक व एसबीआई जैसे दिग्गज फिसले, जिससे इंडेक्स पर भारी असर पड़ा। आईटी सेक्टर में हालांकि हल्की मजबूती दिखी, जहां इन्फोसिस और टेक महिंद्रा में बढ़त रही, जबकि टीसीएस सीमित कमजोरी के साथ बंद हुआ। टेलीकॉम और पीएसयू स्पेस में भी कुछ रेजिलिएंस दिखा और भारती एयरटेल व कोल इंडिया टॉप गेनर रहे। कुल मिलाकर बाजार में व्यापक बिकवाली रही, लेकिन आईटी, टेलीकॉम और कुछ डिफेंसिव शेयरों ने गिरावट को आंशिक रूप से संतुलित करने की कोशिश की।

टॉप 5 लूजर्स LTP (₹) % बदलाव BHARTIARTL 1,908.50 +1.88% TATASTEEL 196.06 -7.08% COALINDIA 434.15 +1.85% TMPV 351.00 -5.29% INFY 1,306.10 +1.33% SBILIFE 1,931.00 -4.98% TECHM 1,347.40 +0.15% JSWSTEEL 1,208.10 -4.67% SUNPHARMA 1,750.00 -0.14%* LT 3,882.00 -4.54%

ब्रॉड मार्केट में आज कमजोरी और ज्यादा गहरी दिखाई दी, जो संकेत देता है कि गिरावट सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। निफ्टी 100 (-1.74%), निफ्टी 200 (-1.82%) और निफ्टी 500 (-1.87%) सभी दबाव में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली और तेज रही, जहां निफ्टी मिडकैप 100 (-2.16%), निफ्टी स्मॉलकैप 100 (-2.11%) और निफ्टी माइक्रोकैप 250 (-2.65%) तक गिर गए। यानी निवेशकों ने जोखिम वाले सेगमेंट में ज्यादा मुनाफावसूली की। वहीं इंडिया VIX 23% उछलकर 21 के पार पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती घबराहट और वोलैटिलिटी का साफ संकेत देता है।

टॉप लूजर्स (ब्रॉड मार्केट) % बदलाव INDIA VIX +23.40% NIFTY NEXT 50 -2.70% — — NIFTY MICROCAP 250 -2.65% — — NIFTY MIDCAP 150 -2.19% — — NIFTY MIDSMALLCAP 400 -2.17% — — NIFTY SMALLCAP 50 -2.15%

सेक्टोरल मोर्चे पर बाजार में लगभग हर सेक्टर में दबाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल (-3.99%), पीएसयू बैंक (-3.24%), रियल्टी (-3.11%) और ऑयल एंड गैस (-3.09%) इंडेक्स में रही, जो संकेत देता है कि साइक्लिकल और कमोडिटी से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली हुई। ऑटो (-2.44%), फाइनेंशियल सर्विसेज (-1.97%) और एफएमसीजी (-1.88%) भी लाल निशान में बंद हुए। इसके उलट पूरे बाजार में आईटी सेक्टर ही एकमात्र पॉकेट रहा जिसने मामूली मजबूती दिखाई और निफ्टी आईटी 0.11% बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे संकेत मिलता है कि गिरते बाजार में निवेशकों ने आईटी शेयरों में कुछ डिफेंसिव खरीदारी की।

टॉप लूजर्स (सेक्टोरल) % बदलाव NIFTY IT +0.11% NIFTY METAL -3.99% — — NIFTY PSU BANK -3.24% — — NIFTY REALTY -3.11% — — NIFTY OIL & GAS -3.09% — — NIFTY MEDIA -3.05%

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में निफ्टी VIX में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वोलैटिलिटी इंडेक्स पांच दिन में करीब 57% उछलकर 21 के स्तर पर पहुंच गया है, जो बाजार में बढ़ती घबराहट और अनिश्चितता का संकेत देता है। बुधवार को बाजार खुले ही विक्स में 20% से ज्यादा का उछाल आया है। आमतौर पर VIX में तेज बढ़ोतरी तब होती है जब निवेशक आगे बड़े उतार-चढ़ाव की आशंका में हेजिंग बढ़ा देते हैं। मौजूदा तेजी से साफ है कि बाजार में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ रही है और ट्रेडर्स को आने वाले दिनों में निफ्टी में बड़े मूव की उम्मीद है। दिन के आखिर में विक्स 23 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ है, जो बाजार में बढ़ते डर को दिखाता है।
India VIX में तेज उछाल यह संकेत देता है कि बाजार में अस्थिरता फिलहाल बनी रह सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों पर बाजार की दिशा निर्भर करेगी। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News