बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में बदला मौसम का मिजाज, गाजियाबाद में AQI सुधरा; धूप के साथ हल्की ठंडक बरकरार – Zee News

Ghaziabad Weather Today: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीते दिन हुई आंधी-बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. आइये जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी और आने वाले दिनों में गाजियाबाद का मौसम कैसा रहने का अनुमान है. 
गाजियाबाद में बुधवार की बारिश ने जहां वातावरण में ताजगी घोली, वहीं गुरुवार से मौसम स्थिर और शुष्क हो गया है.  सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है.
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. कहीं भी बारिश या तेज हवा की चेतावनी नहीं जारी की गई है और सभी जिलों को ग्रीन ज़ोन में रखा गया है. इसका मतलब है कि फिलहाल मौसम से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है. 
गाजियाबाद में बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी सुधार दर्ज किया गया है. बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे AQI 121 रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर स्थिति को दर्शाता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की नमी और साफ आसमान के कारण प्रदूषण स्तर में फिलहाल राहत बनी रह सकती है. 
तापमान की बात करें तो 20 फरवरी को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप रहेगी, हालांकि कुछ समय के लिए हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं. कुल मिलाकर मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा. 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है. कुल मिलाकर गाजियाबाद में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News