बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर… किस्मत ने दिया ज़िम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट – AajTak

Feedback
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब ज‍िम्बाब्वे (Zimbabwe) और आयरलैंड (Ireland) के बीच मंगलवार (17 फरवरी) खेला गया जाने वाला मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. दरअसल, इस रद्द मैच की वजह से ऑस्ट्रेल‍िया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया. 
पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेड‍ियम ( Pallekele International Cricket Stadium) में बिना परिणाम खत्म हुए इस मैच में दोनों टीमों ज‍िम्बाब्वे और आयरलैंड को एक-एक अंक मिला, और यही अंक जिम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ. 
इस नतीजे के बाद ऑस्ट्रेल‍िया की टी20 वर्ल्ड कप की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं. जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर भी अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता था. ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था और इस ‘नो रिजल्ट’ ने आयरलैंड की राह भी बंद कर दी. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News