‘बार-बार मेरी पत्नी का नाम न घसीटें…’ ED की छापेमारी के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज… – TV9 Bharatvarsh

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 29 नवंबर को पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के घर पर छापा मारा. उनपर ये आरोप है कि वो मोबाइल ऐप व्हाट्स ऐप के जरिए एडल्ट कंटेंट का सर्कुलेशन कर रहे थे. ईडी का छापा पड़ने के एक दिन बाद ही राज कुंद्रा ने एक बयान जारी किया है और कहा है कि उनकी अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम इन सब में नहीं घसीटा जाना चाहिए.
राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं पिछले चार साल से जांच में सहयोग कर रहा हूं. और जहां तक पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग का सवाल है तो सनसनी बातों से सच छिप नहीं जाएगा. आखिर में न्याय की ही जीत होगी.”
आगे उन्होंने शिल्पा शेट्टी का सपोर्ट करते हुए लिखा, “असंबंधित मामलों में बार-बार मेरी पत्नी का नाम घसीटा जाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. सीमाओं का सम्मान करें.” ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग इंवेस्टीगेशन अश्लील कंटेंट के प्रोडक्शन और मोबाइल ऐप के जरिए डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ा हुआ है.
राज कुंद्रा का नाम साल 2021 में भी पोर्नोग्राफी मामले से जुड़ा था. उस समय उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 2 महीने जेल में भी बिताए थे और फिर उसके बाद वो बेल पर रिहा हो गए थे.
राज कुंद्रा से पहले शिल्पा शेट्टी के वकील ने भी इस मामले पर बयान जारी किया था और कहा था कि शिल्पा के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. बहरहाल, शिल्पा और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी. दोनों की शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए हैं. दोनों दो बच्चे के माता-पिता भी हैं. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम विवान है और एक बेटी है, जिसका नाम समीशा है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News