भास्कर संवाददाता | पाली
जिले में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन मंगलवार को कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने किया। एडीएम डॉक्टर बजरंग सिंह ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस, महिला अधिकारीता विभाग ,बाल अधिकारिता आईजीएल के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचेगा। आईजीएल से स्टेट हेड हेमंत सिंह द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा आगामी दिनों में जिले के अलग अलग ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पंपलेट जनसंवाद एवं शपथ कार्यक्रम द्वारा आम जन को जागरूक करेंगे। महिला अधिकारीता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी, प्रियंका व्यास, राजश्री, सखी सेंटर प्रबंधक देवी बामणिया, आईजीएल से हेमंत सिंह मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.