बिजली बिल राहत योजना में अब तक 567.91 करोड की छूट – inextlive

मेरठ। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (02 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (01 किलोवाट तक) श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड और विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण मे छूट के लिए सभी पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। योजना 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। योजना में अधिकतम छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल 02 दिन शेष बचे हैं, उपभोक्ता आज पंजीकरण कराकर, इस योजना के तहत अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते है।
649907 उपभोक्ताओं को योजना का मिला लाभ
योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं द्वारा 28 फरवरी 2026 तक पंजीकरण करने पर सरचार्ज (विलम्ब शुल्क) मे 100 प्रतिशत की छूट तथा मूल बकाया राशि पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों मे राजस्व निर्धारण में, अधिकतम 40 प्रतिशत का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत अब तक, बडी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर लाभ उठाया है। इसमे मेरठ क्षेत्र मेरठ-द्वितीय के 62443, मेरठ क्षेत्र मेरठ-प्रथम के 4509, मुरादाबाद क्षेत्र के 145882, सहारनपुर क्षेत्र के 89863 उपभोक्ता, बुलन्दशहर क्षेत्र के 98685 उपभोक्ता योजना का लाभ उठा चुके हैं। योजना के अन्तर्गत डिस्कांम द्वारा अब तक लगभग रु 567.91 करोड की छूट प्रदान की जा चुकी है और कुल 649907 उपभोक्ताओं को योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
आज ही कराएं रजिस्ट्रेशन
पश्चिमांचल डिस्कांम के अन्तर्गत आने वाले सभी 14 जनपदों के। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (02 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (01 किलोवाट तक) श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण मे छूट के लिए सभी पात्र उपभोक्ताओं से अन्तिम बार अपील की जाती है की वे सरचार्ज में छूट, मूल बकाया राशि पर 15 प्रतिशत की छूट और विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों 40 प्रतिशत तक की अधिकतम छूट के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आज ही पंजीकरण कराये और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे विद्युत विच्छेदन एवं भू-राजस्व की वसूली जैसी कार्यवाहियों से बचा जा सके। योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता हेल्पलाईन नंबर 1912 तथा निगम के टोल फ्री नं0 1800-180-3002 पर संपर्क कर सकते है।
Copyright © 2026. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News