बिना ऑर्डर आया पार्सल? गलती से भी पैसे दिए तो हो जाएगा बड़ा नुकसान – AajTak

Feedback
साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने का एक अनोखा तरीका यूज कर रहे हैं, जिसमें वे कैश ऑन डिलिवरी (COD) सर्विस का फायदा उठा रहे हैं. इसको COD Scam नाम दिया है. इस स्कैम का अगला शिकार कोई भी हो सकता है, जिसमें आपके परिवार का भी अगला नंबर हो सकता है. 
भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए के लिए लोगों के घर या ऑफिस आदि के पते पर पार्सल को भेजा जाता है, जिसमें गैर जरूरी सामान होता है. इसके बाद विक्टिम के दोस्त, रिश्तेदार या कलिग्स को बताया जाता है कि उनके नाम से पार्सल है. 
विक्टिम को लगता है कि उनको परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या कलिग्स ने ऑर्डर किया होगा. इसके बाद वे पार्सल की पेमेंट कर देते हैं, जिसमें वह कैश या फिर ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लेते हैं. 
COD Scam कैसे होता है? 
एक बार पेमेंट करने के बाद जब फेक पार्सल बॉक्स का पता चलता है तब तक डिलिवरी बॉय वहां से जा चुका होता है. साइबर क्रिमिनल्स के इस पैंतरे से अब तक कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है.  
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल फ्रॉड पर चेतावनी, OTP और आधार साझा न करने की अपील
COD Scam के तहत ठगी गई रकम लाखों की नहीं बल्कि हजारों रुपये में होती है, जिसकी वजह से कई लोग इसकी शिकायत नहीं करते हैं. हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी जरूर दी है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News