बिना फिल्टर वाला पानी पीना बहुत बड़ा खतरा, लखनऊ के लोहिया संस्थान के रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा – Hindustan Hindi News

निकेल और आर्सेनिक जैसे जहरीले तत्वों की बढ़ती मात्रा हमारे शरीर के लिए बड़ा खतरा हैं। यह पानी मधुमेह यानी शुगर के खतरे को बढ़ा रहा है। बिना फील्टर का पानी पीने वाले और धूम्रपान के लत वाले शुगर रोगियों में ये निकेल और आर्सेनिक ज्यादा मात्रा में मिले हैं। ये तत्व शरीर में इंसुलिन बनाने व इसके इस्तेमाल में रुकावट डालते हैं। इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। ये तथ्य लोहिया संस्थान के बायोकेमिस्ट्री और जनरल मेडिसिन विभाग के संयुक्त शोध में मिले हैं। शोध में टाइप टू डायबिटीज के 473 रोगी और 303 स्वस्थ लोगों किया गया है। शोध को अमेरिका के प्रतिष्ठित जर्नल बायोलॉजिकल ट्रेस इलीमेंट रिसर्च ने मान्यता दी है। शोध में यह भी बताय गया है कि इस खतरे को कैसे कम किया जा सकता है। क्या खाने पीने से इंसुलीन बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है।

ये शोध लोहिया संस्थान के बायोकमेस्ट्री विभाग के डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ और जनरल मेडिसिन विभाग के डॉ. निखिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शोधार्थी शेफाली सिंह ने किया है। डॉ. मनीष राज के मुताबकि शुगर और सामान्य लोगों के खून में मौजूद जहरीले और जरूरी सूक्ष्म तत्वों की जांच आधुनिक मशीनों से की गई। शुगर वाले रोगियों में निकेल और आर्सेनिक का स्तर सामान्य लोगों की तुलना में काफी अधिक पाया गया।

शोधकताओं के मुताबिक निकल और आर्सेनिक की अधिकता से शरीर में इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया को धीमी हो जाती है। इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता है। बीटा-सेल की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने से खून में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बिना फिल्टर पानी और धूम्रपान की आदतें इन जहरीले तत्वों के शरीर में प्रवेश के प्रमुख कारण हैं। शोधकर्ताओं के मुताबकि स्वच्छ व फिल्टर पानी का उपयोग, तंबाकू एवं धूम्रपान और संतुलित भोजन से इस खतरे को कम किया जा सकता है।

डॉ. मनीष राज ने बताया कि मैगनीज इन जहरीले धातुओं के दुष्प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शुगर के जिन रोगियों में मैगनीज का स्तर बेहतर पाया गया। उनमें शुगर कम पायी गई। इनके शरीर में इंसुलिन बनाने की क्षमता भी बेहतर पाई गई। मैगनीज जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व है। भोजन में साबुत अनाज, अलसी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां,फल व दालें मैंगनीज के अच्छे स्रोत हैं।

लोहिया संस्थान के डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ,डॉ. निखिल गुप्ता,शोधार्थी जूही वर्मा, शिवानी सिंह व एआईटीएच कानपुर के डॉ. मनीष सिंह राजपूत शामिल रहे।

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News