संबंधित खबरें
Bihar Cabinet Ministers: बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन- सा मंत्रालय
Good News! पटनावासियों को गंदगी और बदबू से मिलेगा राहत, यहां बनने जा रहा है सबसे बड़ा 'कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन'
Bhojpur Accident: भोजपुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन से लौट रही ऑटो वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की रात इलाके में बवाल, मंदिर से मूर्तियां चोरी, पुजारी की झोपड़ी जलाकर की खाक
Katihar Police: कटिहार में पुलिस की बर्बरता, बीच सड़क पर आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई, RJD ने उठाए सवाल
Sadar Hospital: DM अचानक पहुंचे सदर अस्पताल, शिकायतों का हाल देखकर जताई नाराजगी, स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप
India News (इंडिया न्यूज), Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लालू यादव की पार्टी ने बड़ा दावा किया है। 27 फरवरी को RJD के प्रवक्ता अज्ञेय यादव ने अपने बयान में कहा कि JDU के दो दर्जन से ज्यादा विधायक BJP के संपर्क में हैं। BJP बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनेना का प्लान बना रही है और नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में BJP की ताकत देखने को मिली। BJP के 21 और JDU के 13 मंत्री हैं। कैबिनेट में BJP का बहुमत है।
BJP के करीब ये 4 नेता
Bihar Cabinet Expansion
RJD के प्रवक्ता अज्ञेय यादव ने आगे कहा कि 2013 में नीतीश ने BJP के मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। अब BJP इसका बदला लेगी और नीतीश कुमार को कभी भी मंत्रिमंडल से हटा सकती है। JDU के 4 बड़े नेताओं ने जेडीयू के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को BJP की तरफ गोलबंद कर लिया है और नीतीश को डराने का काम कर रहे हैं। बता दें कि यह चारों नेता BJP के करीबी हैं। यही वजह है कि जेडीयू से नीतीश कुमार एक भी मंत्री नहीं बना पाए।
गौवंश की तस्करी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ा गया 30 गोवंश से भरा ट्रक,1 गाय की मौत
बिहार में BJP अपना एजेंडा चलाएगी
अजय यादव ने अपने बयान में आगे कहा कि इन 4 जदयू नेताओं के जरिए जदयू के दो दर्जन से ज्यादा विधायक BJP के संपर्क में आए हैं। भाजपा ने अधिकांश अपने मंत्री बनाकर नीतीश कुमार की कुर्सी छीनने की सोची-समझी रणनीति अपनाई है। भाजपा चुनाव तक बिहार में अपना मुख्यमंत्री चाहती है। मंत्रिमंडल में बहुमत के साथ BJP बिहार में अपना एजेंडा चलाएगी।
महाकुंभ के समापन पर CM Yogi का स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई के बाद गंगा-पूजन में हुए शामिल
आपको बता दें कि बीते बुधवार को बिहार में बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल का विस्तार देखने को मिला है। जदयू विधायकों के आधार पर जितने मंत्री बनाए जा सकते थे, वह पहले ही पूरे हो गए थे। जदयू भी यही बात कह रही है, लेकिन राजद ने इसे अलग रंग देने की कोशिश की है। बिहार में BJP जदयू से पीछे है, लेकिन BJP बड़े भाई की तरह दिख रही है। मंत्रिमंडल में कुल 36 मंत्री हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि 36 में से BJP के 21 और जदयू के 13 मंत्री हैं। BJP के पास जदयू से 1.5 गुना अधिक मंत्री हैं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.