बिहार में भीषण हादसा : ट्रक पिकअप की टक्कर, लेकिन ई-रिक्शा में बैठे 6 लोगों की मौत – Asianet News Hindi

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा
बिहार के भागलपुर में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेटं में 6 लोगों की मौत हो गई और वहीं 4 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। यह भीषण हादसा चार गाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से हुआ। जहां तेज रफ्तार में पहले एक ट्रक ने एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद बाकी के वाहन टकरा गए।
ई-रिक्शा 6 लोगों की तुरंत मौत
दरअसल, पिकअप के ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा टकरा गया। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की इलाज के दौरान जान चली गई।
बता दें कि पिकअप ई-रिक्शा के बाद एक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बह पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
बस का हिस्सा चकनाचूर
इस सड़क हादसे की चपेट में एक बस भी आई है, जिसका एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं हादसे में मरने चार लोगों की बहचान कर ली गई है। मृतकों में 3 कटिहार के और 1 खगड़िया के रहने वाले हैं।
हादसे की खबर लगते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और और ट्रक और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News