बीच सड़क लैम्बोर्गिनी से गजब की स्टंटबाजी, पुलिस ने डॉन के बेटे को किया तलब; वीडियो वायरल – Live Hindustan

बेंगलुरु में सड़क पर स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक अंडरवर्ल्ड डॉन के बेटे को तलब कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल लैम्बोर्गिनी को जब्त कर लिया है और डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में कार बेंगलुरु के एक प्रमुख चौराहे पर ड्रिफ्टिंग करते हुए दिखाई दे रही थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के अनिल कुंबले सर्कल पर हुई। मामला तब सामने आया जब इस कार की ड्रिफ्टिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं रिकी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लैम्बोर्गिनी को रात 2 बजे से 3 बजे के बीच कई बार ड्रिफ्टिंग करते हुए देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि इन क्लिप्स में कार को बीच सड़क कई बार आगे-पीछे होते और तेजी से गोल चक्कर लगाते हुए भी देखा गया है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। वहीं पुलिस ने भी अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि घटना के समय कार रिकी चला रहा था या नहीं। स्टंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
पश्चिम ट्रैफिक के पुलिस उपायुक्त (DCP) साहिल बागला ने स्टंटबाजी पर चिंता जताई है। उन्होंने एक बयान में कहा, “CCTV फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि कार चौराहे पर बार-बार ड्रिफ्टिंग कर रही है। ऐसी हरकतें बेहद खतरनाक होती हैं और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमने CCTV फुटेज की जांच की है। गाड़ी रिकी की ही है। बेंगलुरु की सड़कों पर ऐसे स्टंट गैरकानूनी है और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने आगे चेतावनी दी, “हम ना केवल जुर्माना लगाएंगे, बल्कि गाड़ी के पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) को रद्द करने की भी सिफारिश करेंगे।” बागला ने बताया कि लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाने के आरोप में एक FIR दर्ज की गई है और ड्राइवर की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले सबूतों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।
रिकी के पिता, मुथप्पा राय कर्नाटक के अंडरवर्ल्ड के एक प्रमुख चेहरा रह चुके हैं। मुथप्पा 1980 के दशक के आखिर में बेंगलुरु के आपराधिक गिरोहों में उभरे और 1990 में अपने प्रतिद्वंद्वी डॉन MP जयराज की हत्या के बाद चर्चा में आए। उन पर रंगदारी, जमीन के सौदों और संगठित अपराध के आरोप लगे थे, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें कई मामलों में बरी कर दिया गया था।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News