बीजापुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में किशोर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, विधायक ने मांगा इस्तीफा – Zee News

Bijapur Gangrape Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. इसको लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है.
Trending Photos
Bhairamgarh Crime News: बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के आदेश पर तुरंत कार्रवाई की गई. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, एक नाबालिग को भी पुलिस अपने साथ ले गई है. वहीं एसपी सख्त रूप से स्पष्ट किया है, कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 11 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता के एक पुराने परिचित ने उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस जांच में यह उजागर हुआ कि इस दुष्कर्म में पीड़िता के परिचित चार अन्य व्यक्ति भी शामिल थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए BNS और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम के रूप में हुई है.

दुष्कर्म का पहला गंभीर मामला
वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. वहीं, मामले में शामिल नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर इसे जिले में सामूहिक दुष्कर्म का पहला गंभीर मामला माना जा रहा है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण, अब इस तरह के बढ़ते अपराधों ने प्रशासन और पुलिस बल के सामने एक नई और कठिन चुनौती पेश कर दी है, जिससे निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
इस घटना के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. वहीं सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है. विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है. वहीं दूसरी तरफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्न ने बताया कि पीड़िता को हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है और मामले की गहन विवेचना जारी है.
‘मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News