Feedback
बेंगलुरु में 65 वर्षीय रिटायर्ड इसरो कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की तौलिये से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में हुई. आरोपी की पहचान नागेश्वर राव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक जांच के अनुसार राव डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे.
पुलिस के अनुसार पत्नी संध्या श्री पर हमला करने के बाद राव मौके पर ही रुके रहे. उन्होंने एक परिचित को फोन किया, जिसने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राव को हिरासत में ले लिया.
व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु आदावत ने बताया कि राव मानसिक रूप से परेशान थे और घटना के बाद खुदकुशी करना चाहते थे. उन्होंने पत्नी की हत्या इसी इरादे से की. पुलिस के मुताबिक इस मामले में कोई अन्य बड़ा कारण सामने नहीं आया है.
दंपति की बेटी अमेरिका में रहती है और उसे घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू