बैंड की धुन पर नाच रहे थे बाराती, काल बनकर आई पिकअप ने रौंदा, दूल्हे की बहन की मौत; 32 घायल – Zee News

Khargone Accident: खरगोन जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. एक तेज रफ्ताप अनियंत्रित पिकअप ने बैंड की धुन पर नाच रहे बारातियों को रौंद दिया. इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि दूल्हे की बहन की मौत हो गई है.
 
Trending Photos
Khargone Accident: खरगोन जिले के महेश्वर थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें में एक कि मौत हो गई , जबकि 32 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. गुर्जर मोहना गांव में बारात के दौरान नाच रहे बरातियों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे में दूल्हे समेत करीब 32 लोग घायल हो गए, इनमें दूल्हे की बहन सहित चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही दूल्हे की बहन शर्मिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि, सजनीपुरा गांव के रहने वाले राकेश डाबर की बारात सुबह 11:00 बजे बाड़ीपुरा गांव के लिए रवाना हुई. जहां बराती बैंड की धुन पर खुशी से नाच रहे थे. इसी दौरान बारात के पीछे चल रहा एक पिकअप ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और नाच रहे बरातियों को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिसके बाद वह एक नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया. पिकअप के पलटने से पास में खड़ी मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा. दुर्घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई. घायल लोग सड़क पर दर्द से कराहने लगे. इस अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

32 लोग घायल

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि हादसे घयाल 22 को महेश्वर अस्पताल में और  10 मंडलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दूल्हे की बहन की हालत गंभीर होने के कारण उसे खरगोन रेफर कर दिया गया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया. दुर्घटना की खबर मिलते ही, स्थानीय विधायक राजकुमार राव और मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल महेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें : खंडवा में लोगों से भरा ट्रक पलटा, 20 से ज्यादा लोग घायल, एक की मौत
 
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News