बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार्स, जो बॉक्स ऑफिस पर हुए सबसे ज्यादा फेल! इस लिस्ट का एक नाम तो है सबका चहेता – News24 Hindi

—विज्ञापन—
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म जगत का वो कौन-से एक्टर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार फ्लॉप फिल्में दी है. अगर आपका भी जवाब न में है, तो आपको घबराने की बात नहीं है हम आपको इस स्टोरी में बॉलीवुड के 5 ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे अधिक फ्लॉप फिल्में दी है.
लिस्ट में पहला नाम मिथुन चक्रवर्ती का है. बॉलीवुड के डिस्को डांसर ने अभी तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.  मिथुन ने बंगाली, हिंदी, ओड़िया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती अभी तक अपनी फिल्मी करियर में 180 फिल्में फ्लॉप दी हैं.
दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का नाम शामिल है. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 121 फिल्मों में लीड रोल में नजर आए हैं.  जितेंद्र ने अपनी पूरी फिल्मी करियर में 106 फिल्में फ्लॉप दी हैं.
तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम शामिल है. उन्होंने अपनी पूरी फिल्मी करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड के ही-मैन ने अपनी फिल्मी करियर में 99 फिल्में फ्लॉप दी हैं.  
लिस्ट में चौथे स्थान पर का नाम आता है. गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में अभी तक 100 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिसमें के 75 फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है.
इस लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त का आता है. उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर कई बड़ी हीट फिल्में दी हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त ने अभी तक अपनी फिल्मी करियर में 69 फिल्में फ्लॉप दी हैं.  
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News