शेरगढ़ कस्बे के लाजपत राय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बुधवार को बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कुल 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
केंद्र व्यवस्थापक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के 453 छात्रों में से 27 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा में 240 छात्रों में से 9 छात्र गैरहाजिर रहे।
परीक्षा को शुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। कस्बे में परीक्षा को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर अपराध सत्य सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
उपनिरीक्षक वालेंद्र सिंह, ओगेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, संजीव कुमार और महिला कांस्टेबल वर्षा सहित अन्य पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजकीय विद्यालय बल्लिया के सहायक शिक्षक प्रेमपाल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत इमरान खान की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
इस दौरान परीक्षा व्यवस्थापक संजीव कुमार, महेश कुमार, सुमित सिंह चौहान, सियाराम सिंह, प्रदीप कुमार, मोनू रस्तोगी, संगीता, ललिता मौर्य, अर्चना शर्मा, अंशु, अनीश अहमद, मीना कुमारी, जयपाल श्रीवास्तव, मुनेश सिंह, विनोद शुक्ला, प्रियंका गंगवार, राजेश्वरी, अखिलेश गंगवार, प्रीति रानी सहित अन्य कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.