Search
Bharat24
Date: 13-04-26 20:08
International Hindi Chaupal: ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) में विश्व हिंदी परिषद ऑस्ट्रेलिया के तत्वावधान में पहली अंतरराष्ट्रीय चौपाल का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शहर के होटल इंपोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें कई देशों से हिंदी से जुड़े विद्वानों ने भाग लिया.
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु खन्ना ने किया. उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा अपनी सरलता, स्पष्टता और मधुरता के कारण सबसे खास है और लोगों को जोड़ने की ताकत रखती है.
कार्यक्रम की शुरुआत हर्षिता सोम द्वारा पारंपरिक स्वामियों और देश के सम्मान से की गई. इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ कई देशों से भी लोग जुड़े. न्यूज़ीलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड, अमेरिका, जापान और भारत से विद्वान जुड़े, जबकि सिडनी, पर्थ और मेलबर्न से लोग ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. वहीं क्वींसलैंड के 22 लोग कार्यक्रम में सीधे उपस्थित रहे.
इस दौरान अर्चना गोयल की स्वरचित पुस्तिका “अस्तित्व संघर्ष में जीत” का भी विमोचन किया गया. भारत के वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि ने कार्यक्रम में आए हिंदी प्रेमियों को सम्मानित भी किया. इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसका प्रचार शहर की एक प्रमुख सड़क पर दो दिनों तक दिखाई दिया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया.
ये भी पढ़ें- आशा भोसले का हुआ अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई, सेलेब्स ने दी भावुक श्रद्धांजलि
Our IT partner Kodecube.com