ब्लैकमेलिंग ने ले ली एक और जान! वीडियो कॉल पर दोस्त को दिखाया सुसाइड का लाइव मंजर; जांच में जुटी पुलिस – Zee News

Damoh Crime News: दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया. उसके बाद उसने पेड से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है, कि उसका एक लाइव वीडियो भी सामने आया है.
Trending Photos
Damoh News: एमपी के दमोह से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की आत्महत्या का लाइव वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो दोस्तों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती रही. एक दोस्त उसे समझाता रहा, लेकिन वह नहीं माना और आखिरकार पेड़ से लटककर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

दरअसल, गैसाबाद थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दोस्तों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत रिकॉर्ड हुई है. वीडियो में एक युवक गले में रस्सी का फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसका दोस्त अपने घर से उसे समझाने की कोशिश कर रहा है. फंदा लगाए युवक ने अपने दोस्त को अपनी आपबीती बताई, लेकिन काफी समझाने के बावजूद वह नहीं माना और आखिर में फंदे से झूल गया.

झूठे केस में फंसाने की धमकी
बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला युवक मोहरई गांव का रहने वाला रोहित राय है. परिजनों के मुताबिक रोहित अपने दोस्त से बातचीत के दौरान घनश्याम अहीरवाल उर्फ घनसू नाम के व्यक्ति का जिक्र कर रहा था. आरोप है कि घनश्याम उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह रोहित से दो लाख रुपए ले चुका था और इसके बाद भी 50 हजार रुपए की और मांग कर रहा था. परिजनों का कहना है कि इसी दबाव के चलते रोहित ने यह कदम उठाया.

Add Zee News as a Preferred Source

पूरे मामले की हो रही जांच
रोहित के दोस्त ने वीडियो कॉल पर पूरी घटना देखी और तुरंत परिवार को जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे तो रोहित पेड़ से लटका हुआ मृत अवस्था में मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने इस मामले में वीडियो को भी सबूत के तौर पर अपने रिकॉर्ड में लिया है. थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के मुताबिक परिजनों के बयान, लाइव वीडियो कॉल और अन्य पहलुओं के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्टः दानवीर साहू, दमोह
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News