ब्लॉकबस्टर बनी डेब्यू फिल्म, फिर भी प्यार के लिए कुर्बान किया करियर, पति की जिद ने छिना इस एक्ट्रेस से स्टारडम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bhagyashree Career: इस एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिर भी अपने पति की जिद के आगे यह एक्ट्रेस हार गई और इसने अपना अच्छा खासा करियर पीछे छोड़ दिया. पति के प्यार में अपना पूरा स्टारडम छोड़कर आगे बढ़ने वाली इस एक्ट्रेस का नाम आज भी सुर्खियों में हैं. लेकिन इन्होंने फिल्मों से दूरी बना रखी है.
लोगों का सपना होता है कि उनकी कोई एक फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो. लेकिन इस एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म इंडस्ट्री में आते ही ऑफर्स की बाढ़ आ गई. लेकिन इसी बीच प्यार ने एक्ट्रेस का पूरा करियर बदल दिया. (Credit- Printerest)
यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि भाग्यश्री हैं. भाग्यश्री ने अपने पति के लिए पूरा करियर छोड़ दिया. फिल्म रिलीज होने के ठीक बाद भाग्यश्री ने अपना फैसला सुना दिया. उन्होंने शादी कर ली. उनका प्यार स्कूल के दिनों से था. हिमालय दासानी उनके स्कूल-टाइम बॉयफ्रेंड थे. (Credit- Printerest)
उस समय इस बात के लिए परिवार से मंजूरी भी नहीं मिली, लेकिन भाग्यश्री ने फिर भी अपने प्यार को चुना. 1989 में ही उन्होंने हिमालय से मंदिर में शादी कर ली. शादी के समय वे सिर्फ 20 साल की थीं. स्टारडम के चरम पर होने के बावजूद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया. (Credit- Printerest)
कई लोग कहते हैं कि पति की वजह से उन्होंने करियर छोड़ा, लेकिन भाग्यश्री ने खुद कहा कि यह उनका अपना फैसला था. वे परिवार और प्यार को सबसे ऊपर रखना चाहती थीं. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने कुछ फिल्में की जैसे कैद में है बुलबुल, त्यागी और पायल, लेकिन ये फिल्में उनके पति हिमालय के साथ थीं. इनमें उन्हें सफलता नहीं मिली. (Credit- Printerest)
कई रिपोर्ट्स और इंटरव्यू में बात आई कि हिमालय चाहते थे कि भाग्यश्री सिर्फ उनके साथ काम करें या घर संभालें. पति की जिद और परिवार की जिम्मेदारी ने उन्हें मुख्य हीरोइन बनने से रोक दिया. फैंस ने हिमालय को दोष दिया और उन्हें गालियां तक दीं. (Credit- Printerest)
भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब वे फिल्मों से दूर हुईं, तो पति को बहुत बुरा-भला कहा गया, लेकिन वे प्यार में खुश हैं. आज भाग्यश्री के दो बच्चे हैं- बेटा अभिमन्यु दासानी और बेटी अवंतिका दासानी, जो खुद एक्टर हैं. (Credit- Printerest)
भाग्यश्री ने अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं जताया. वे कहती हैं कि प्यार के लिए कुर्बानी दी, लेकिन आज भी उनका रिश्ता मजबूत है. 35 साल से ज्यादा की शादी में वे साथ हैं. उनकी कहानी बताती है कि सफलता सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि खुशहाल जीवन में भी होती है. (Credit- Printerest)
भाग्यश्री ने 1989 में सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में एंट्री की थी. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और ब्लॉकबस्टर बन गई. इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों-रात स्टार बन गईं. लोग उन्हें सुमन के नाम से जानने लगे. लेकिन आज फिल्मों से दूर भाग्यश्री अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News