'भय और अफवाह फैला रही कांग्रेस', ईरान युद्ध का जिक्र कर PM मोदी ने साधा निशाना – AajTak

Feedback
गुजरात के वाव-थराद में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर अफवाह की राजनीति करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता के बीच कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने की साजिश कर रही है. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक स्तर पर पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर पैदा हुए संकट का जिक्र किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत मजबूती के साथ खड़ा है और देश की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है.
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश युद्ध और अशांति से जूझ रहे हैं, खासकर पश्चिम एशिया की स्थिति का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है और इसका सबसे बड़ा कारण देशवासियों की एकजुटता और मजबूत विदेश नीति है. उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘भारत की ताकत हमेशा मुश्किल समय में एकजुट रहने की रही है. जब दुनिया संकट में होती है, तब भारत स्थिरता का उदाहरण पेश करता है.’
यह भी पढ़ें: एक भ्रष्ट, दूसरा महाभ्रष्ट… केरल में बोले PM मोदी- LDF-UDF के ‘डबल गेम’ से ऊब चुकी है जनता
प्रधानमंत्री ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में भी कुछ राजनीतिक दल देश को बांटने और अफवाह फैलाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि जब देश को संयम और एकजुटता की जरूरत है, तब विपक्ष लोगों को भड़काने का काम कर रहा है. पीएम ने यह भी कहा कि कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत में कीमतें स्थिर रखी गईं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ नहीं पड़ा.
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस स्थिति से असहज है और अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ घटनाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने की भी कोशिश की गई है, जिसे देश को समझने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सतर्क रहने और एकजुट रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर करने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा और देशहित को सर्वोपरि रखना होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News