भाजपा को इस पाप का महापाप लगेगा, बेटी के लिए छुट्टी मांग रहे BLO की मौत पर बरसे अखिलेश यादव – Hindustan

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बीएलओ (शिक्षामित्र) द्वारा स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने मृतक शिक्षक के सुसाइड नोट का हवाला देते हुए भाजपा को ‘निर्मम और निर्दयी’ करार दिया और कहा कि इस ‘पाप’ का भाजपा को ‘महापाप’ लगेगा। बीएलओ ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। उनकी बेटी की आठ मार्च को शादी है। शादी के लिए वह छुट्टी मांग रहे थे लेकिन नहीं मिल रही थी।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फतेहपुर के बिंदकी तहसील के ग्राम अलियाबाद में तैनात बीएलओ अखिलेश कुमार सविता ने ‘एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति’ शीर्षक से सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। अखिलेश यादव के अनुसार, शिक्षक की मौत की मुख्य वजह एसआईआर (SIR) का अत्यधिक दबाव और उनकी बेटी की शादी के लिए अधिकारियों द्वारा छुट्टी न देना था। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी की जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है, यह वो ही समझ सकते हैं जिनका अपना परिवार है।

सपा प्रमुख ने केवल काम के दबाव की ही बात नहीं की, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि, “उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव है। पहले फॉर्म-7 के जरिए सही लोगों के नाम कटवाने का दबाव था और अब फॉर्म-6 के माध्यम से नए फर्जी नाम जोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।” अखिलेश ने दावा किया कि ईमानदार बीएलओ का मन ऐसे गलत कामों के लिए गवाही नहीं देता, जिसके कारण वे हताश होकर आत्महत्या जैसा प्राणघातक कदम उठा रहे हैं।

भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपाइयों ने खुद तो निर्मम हैं ही, उन्होंने सरकारी अधिकारियों को भी हृदयहीन और संवेदनहीन बना दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब निरंकुशवाद अपनी पराकाष्ठा पर होता है, तभी उसका पतन भी शुरू होता है। इतिहास गवाह है कि खलनायक बन चुकी सत्ताओं का घोर पतन दुनिया ने देखा है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश के सभी बीएलओ से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे निराश या हताश न हों। उन्होंने कहा, “आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अनमोल है। भाजपा जैसी नकारात्मक ताकतें अंतहीन नहीं होती हैं।”

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News