admin
News Admin
मुंबई: महाराष्ट्र को नई सरकार का मुहूर्त निकल गया है। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसी बीच कार्यवाहक उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है। पवार ने कहा कि, दिल्ली में हुई बैठक में तय हो गया था कि, मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। वहीं दोनों पार्टियों को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा।”
पवार ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बैठक (महायुति नेता की दिल्ली बैठक) के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महायुति भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ सरकार बनाएगी और शेष दो दलों के उपमुख्यमंत्री होंगे।”
वहीं सरकार गठन में हो रही देरी और विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए एनसीपी अध्यक्ष ने कहा, “पहली बार नहीं है जब देरी हुई है…अगर आपको याद हो 1999 में सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था।”
चाह विधायको पर एक मंत्री पद
विधानसभा चुनाव में महायुति को रिकॉर्ड 230 सीट मिली है। जिसमें भाजपा को 132, शिवसेना 57 और एनसीपी को 41 सीट मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, गठबंधन में मंत्रियों को लेकर नया फॉर्मूला सामने आया है, जिसके तहत चाह विधायको पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री, शिवसेना को 12 से 13 और एनसीपी के नौ मंत्री बनाए जा सकते हैं।
Copyright © All rights reserved