वाटिकन सिटी
इन्दौर, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 (ऊका न्यूज़): मध्यप्रदेश के इन्दौर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक धर्मसंघ की आठ महिला उम्मीदवारों के साथ यात्रा कर रही दो काथलिक धर्मबहनों को मानव तस्करी और सम्भावित धर्मान्तरण का आरोप लगाकर हिरासत में लिया तथा उनसे पूछताछ की।
इन्दौर धर्मप्रान्त के पुरोहितों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क करने के उपरान्त धर्मबहनों को रिहा कर दिया गया। इन्दौर धर्मप्रान्त के धर्माधिकारियों ने इस स्थिति अति गम्भीर निरूपित किया है।
खबर है कि रेलवे पुलिस ने 07 अप्रैल को इंदौर रेलवे स्टेशन पर सि. तेरेसा जया और सि. ऑफ़ द विज़िटेशन धर्मसंघ की एक धर्मबहन और उनके साथ यात्रा कर रहीं आठ युवा महिला उम्मीदवारों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
इन्दौर में धर्मसंघ की प्रान्ताध्यक्षा सि. जसिन्ता ने ऊका न्यूज़ से कहा कि धर्मप्रान्तीय पुरोहितों के हस्तक्षेप के बाद ही धर्मबहनों की व्यथा दूर हुई। उन्होंने बताया कि धर्मसंघ की आठ उम्मीदवार महिलाएँ दोनों धर्मबहनों के साथ छुट्टियों के लिये अपने घर उड़ीसा लौट रही थीं।
इन्दौर के धर्माध्यक्ष थॉमस मैथ्यू ने पुलिस की कार्रवाई पर गहन व्यक्त की तथा बताया कि जैसे ही धर्मबहनें रेलवे स्टेशन पहुँची उन्होंने हिरासत में ले लिये गया तथा उनसे पूछताछ की जाने लगी। विगत वर्ष पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो धर्मबहनों की गिरफ्तारी का स्मरण दिलाते हुए बुधवार को ऊका न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि धर्मबहनें भाग्यशाली थीं, क्योंकि "उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कोई भीड़ नहीं थी"।
मध्य प्रदेश में विगत वर्षों में ख्रीस्तीयों के विरुद्ध हिंसा में काफ़ी वृद्धि देखी गई है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदू समर्थक भाजपा सरकार सत्ता में है। धर्माध्यक्ष मैथ्यू ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अधिकारियों को ईसाई विरोधी समूहों द्वारा खबर मिलने के बाद ही अधिकारियों ने धर्मबहनों को मुसीबत में डाला था।
अपने धर्मप्रान्त में एक परिपत्र जारी कर धर्माध्यक्ष मैथ्यू ने पुरोहितों और धर्मसंघियों को समझदारी से काम लेने की अपील की, विशेष रूप से, छुट्टियों में यात्रा के दौरान। परिपत्र में कहा गया कि जहां तक हो सके धार्मिक पहनावे आदि से बचें, सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखें, प्रशिक्षण प्रापकों को समूह में ले जाने से बचें और जब आपको कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत उन लोगों को बताएं जो आपकी मदद कर सकते हैं।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
संत पापा के कार्यक्रम
आवश्यक सूचनाएँ
दूसरे साइट्स
दूसरे चैनल