भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विदिशा में विरोध: युवा कांग्रेस का 14 अप्रैल से मंडी के बाहर अनिश्चितकालीन धरना क… – Dainik Bhaskar

विदिशा में जिला युवा कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 14 अप्रैल से गंजबासौदा कृषि उपज मंडी के बाहर शुरू किया जाएगा।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार की भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत अमेरिका से अनाज और सोयाबीन जैसे उत्पाद बिना टैक्स के भारत आएंगे, जिससे स्थानीय किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा।
शर्मा ने कहा कि इससे मंडी व्यवस्था और MSP प्रणाली पर सीधा नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने गेहूं खरीदी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, जिसमें खरीद केंद्रों पर किसानों की ट्रॉलियों को मिट्टी और कचरे के नाम पर अस्वीकार किया जा रहा है। किसानों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कहा- किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण कुमार अवस्थी ने इस दौरान कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खरीदी व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आंदोलन को तेज करेगी।
युवा कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में आकाश शर्मा, अरुण कुमार अवस्थी, गंजबासौदा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह, अभिराज शर्मा, सोमेश तिवारी, गोलू शर्मा और शैलेश जाटव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News