भारत के लिए होर्मुज से आई गुड न्यूज, ईरान ने किए खास इंतजाम; तारीफ भी कर दी – Live Hindustan

ईरान ने भारत सहित मित्र देशों के पोतों के होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय अपनाए हैं। हाल के दिनों में, कई भारतीय पोत होर्मुज से सुरक्षित रूप से गुजरे हैं। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने सोमवार को एएनआई से साक्षात्कार में ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज केवल उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के साथ युद्ध में हैं।
राजदूत ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान और ओमान का क्षेत्रीय जल क्षेत्र है। ईरान ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों में सुरक्षा और संरक्षा के महत्व पर जोर दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अंतरराष्ट्रीय जल का हिस्सा नहीं है, बल्कि, यह ईरान और ओमान के क्षेत्रीय और आंतरिक जल के भीतर स्थित है। इसलिए, स्ट्रेट के प्रबंधन में इन दोनों देशों के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता है। आवाजाही की शर्तों के संबंध में निर्णय तेहरान और मस्कट के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
राजदूत ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में भारत बहुत असरदार भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बातचीत और संयम बरतने की भारत की अपील की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारत की बातचीत और संयम बरतने की अपील तारीफ के काबिल और जिम्मेदाराना रवैया है। हमारा मानना ​​है कि इन हालात में भारत जैसे देशों की भूमिका बहुत असरदार हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ईरान उम्मीद करता है कि सभी स्वतंत्र देश अमेरिका और इजरायल की सैन्य और आक्रामक कार्रवाइयों की निंदा करेंगे। राजदूत ने कहा कि ईरान ने कभी युद्ध नहीं चाहा और बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वह कोई लड़ाई शुरू नहीं करेगा।
फतहली ने कहा कि आर्थिक और विकास के लिए सहयोग, खासकर चाबहार जैसे बड़े क्षेत्रीय प्रोजेक्ट एकतरफा और गैर-कानूनी प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होने चाहिए। चाबहार पोर्ट क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने में, खासकर सेंट्रल एशिया तक भारत की पहुंच के लिए, अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में, ईरान भारतीय पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है।
राजदूत ने कहा कि इस युद्ध से ईरानी लोगों के बीच अधिक एकता और एकजुटता आई है। इस पूरे समय में, जनता ने अपनी मौजूदगी दिखाकर और सरकार का साथ देकर, यह दिखाया है कि वे बाहरी दबाव के सामने पहले से कहीं ज्यादा एकजुट हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के टोन में बदलाव पर जोर दिया और कहा कि यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संबंध में अमेरिका की पॉलिसी बनाने में गलत कैलकुलेशन को दिखाता है।
उन्होंने बताया कि मेरा मानना ​​है कि अमेरिका अब तीन क्षेत्रों में रणनीतिक फेलियर का सामना कर रहा है, ईरान की लीडरशिप, उसके लोग और उसकी मिलिट्री कैपेबिलिटी।
राजदूत ने ब्रिक्स के महत्व को बताया और कहा कि ईरान के लिए यह उभरती हुई अर्थव्यवस्था के साथ सहयोग बढ़ाने और पारंपरिक स्ट्रक्चर से अलग अप्रोच को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। ईरानी राजदूत ने ब्रिक्स सदस्य देशों से मौजूदा घटनाक्रम के बारे में जिम्मेदार रवैया अपनाने और हमलों की निंदा करने का आग्रह किया।
राजदूत ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के काम और उनके व्यवहार तथा बयानबाजी आधुनिक बर्बरता की याद दिलाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप की पाषाण युग में भेजने की धमकी और बिजली और पुलों को नष्ट करने की धमकी पर राजदूत ने कहा कि हमारी सभ्यता हजारों साल पुरानी है। हम कभी भी ‘पत्थर युग’ में वापस नहीं जाएंगे। आज हम जो देख रहे हैं, वह किसी भी चीज से ज्यादा, ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू जैसे लोगों के व्यवहार और बयानबाजी में आधुनिक बर्बरता की याद दिलाता है। बच्चों की हत्या, स्कूलों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, और यहां तक कि वैक्सीन और दवा बनाने वाले केंद्रों पर हमले, इस हिंसक और अमानवीय रवैये के साफ संकेत हैं। ऐसे बयान, ताकत दिखाने के बजाय, हताशा और बेबसी को जाहिर करते हैं।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News