भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति: शिव मंदिर हटाए जाने की बात पर विवाद, स्थानीय लोगों ने ज्ञाप… – Dainik Bhaskar

सीतामढ़ी के परिहार स्थित भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के कन्हवा क्षेत्र में नो-मैन्स लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारत और नेपाल के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
पहले प्रस्ताव के अनुसार, सरकारी अमीन द्वारा भूमि की मापी कर अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है।
दूसरे प्रस्ताव में शिव मंदिर को धार्मिक आस्था का केंद्र बताते हुए उसे सुरक्षित रखने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना का स्थल रहा है।
बैठक के उपरांत दोनों देशों के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे भी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News