देवास| भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है। इसी उत्साह के बीच श्रीहरि डिवाइन ब्लेसिंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन व श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा फाइनल मैच का लाइव प्रसारण 8 मार्च को मक्सी रोड
संस्था अध्यक्ष बंटी मगरोलिया व डायरेक्टर मुस्कान राठौर ने बताया कि इस अवसर पर दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मैच के दौरान ढोल, आतिशबाजी और सेलिब्रेशन के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीम इंडिया का समर्थन करें और फाइनल मुकाबले का आनंद लें। कार्यक्रम में सभी खेल प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.