भारत-पाकिस्तान की तारबंदी में फंसा हिरन: BSF के जवानों ने घायल हिरन का रेस्क्यू कर इलाज किया, वन विभाग को स… – Dainik Bhaskar

भारत-पाकिस्तान सरहद की तारबंदी में एक हिरन अचानक फंस गया। भारत पाक सीमा पर तैनात सतर्क BSF के क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर की 38वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल हिरन को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घायल हिरन का इलाज कर उसे वन विभाग को सौंपा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा तारबंदी में फंसे हिरन की जान बचाने पर वन्य जीव प्रेमियों ने जवानों की प्रशंसा की।
BSF कमांडेंट राकेश पंवार ने बताया- भारत पाकिस्तान के जवान सरहद की तारबंदी के पास पहरा दे रहे थे। गश्त के दौरान तारबंदी में एक हिरन फंसा हुआ मिला। सीमा बाड़ की कंटीली तारों में फंसने से हिरन बुरी तरह से घायल हो गया। बुरी तरह से घायल हिरन को सीमा पर तैनात जवानों द्वारा सीमा बाड़ से बाहर निकला और उसका इलाज किया।
भारत-पाक सरहद की तारबंदी में फंसा हिरन
38वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट ने वन अधिकारी पवन विधूड़ी, वन्य रेंज 113 RD, को घायल हिरन की जानकारी देकर सरहद पर बुलाया। BSF के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए घायल हिरन को आगे के इलाज एवं बचाव के लिए वन विभाग की नर्सरी 192 RD तक ले गए और वन रेंज के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया। 113 RD वन्य रेंज अधिकारियों ने बीएसएफ जवानों का आभार जताया।
कमांडेंट राकेश पंवार ने बताया- सीमा सुरक्षा बल केवल राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में निस्वार्थ सेवा, मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय भी देती है। BSF के जवानों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और करुणा न केवल संगठन की महान परंपराओं को दर्शाता है, बल्कि कर्तव्य, निष्ठा और बलिदान के अपने आदर्श वाक्य को भी चरितार्थ करता है। BSF सदैव देश, समाज और प्रकृति की रक्षा के लिए तत्पर हैI
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News