भारत में लोगों ने देखा 2025 का आखिरी सूर्यास्त, दुनिया के इस शहर में हुई नए साल 2026 की शुरुआत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
भारत के कई राज्यों में 2025 का आखिरी सूर्यास्त हो चुका है. भगवान जगन्नाथ के शहर पुरी और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 2025 में लोगों ने साल का आखिरी सूर्यास्त देखा. अब नए साल 2026 के दस्तक की तैयारी शुरू हो चुकी हैं.
#WATCH | Odisha: Visuals of the last sunset of the year 2025 from Shree Jagannatha Temple, Puri. pic.twitter.com/V7MPfnPVok
इस बीच न्यूजीलैंड में रात्रि 12 बजे का वक्त हो गया है और नए साल की शुरुआत हो चुकी है. न्यूजीलैंड दुनिया का वह देश है, जहां टाइमजोन के हिसाब से सबसे पहले किसी दिन की शुरुआत होती है. वहीं अमेरिका के हाउलैंड आइलैंड और बेकर आइलैंड में सबसे आखिर में दिन शुरू होता है.
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आधिकारिक तौर पर 2026 की शुरुआत हुई. #HappyNewYear #HappyNewYear2026 pic.twitter.com/PrLPXkVIfw
वहीं, उत्तर प्रदेशे के अयोध्या में सरयू घाट पर 2025 का अंतिम सूर्यास्त देखा गया.
VIDEO | Uttar Pradesh: Ayodhya witnesses the final sunset of 2025 at Saryu Ghat. #NewYear2026

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/RQ6jdFX4uS
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले पैसिफिक आइलैंड में स्थित किरिबाती दुनिया का पहला देश बन गया जहां 2026 का स्वागत किया गया. लाइन आइलैंड्स द्वीप में 12 बजते ही दुनिया भर में नए साल के जश्न की आधिकारिक शुरुआत हुई थी. वहीं अगले कुछ घंटों में कई देश नए साल का स्वागत करेंगे. इसकी शुरुआत ओशिनिया के कुछ हिस्सों से होगी. उसके बाद पूर्वी एशिया, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में नए साल का जश्न मनाया जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News