Pakistani Challenge Asim Munir: रमजान के दौरान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की, जिसमें नागरिकों की मौत का आरोप लगा. काबुल ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया. पाकिस्तान ने TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा किया. देश में आसिम मुनीर की आलोचना बढ़ी और भारत पर बयानबाजी को लेकर बहस तेज हो गई.
Pakistani Challenge Asim Munir: पाकिस्तान ने रमजान के पवित्र माह में अफगानिस्तान की सीमा में एयर स्ट्राइक की है. इसमें महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. काबुल के मुताबिक मृतकों में आम लोग शामिल है. पाकिस्तानी सेना ने इस एयर स्ट्राइक में एक स्कूल को भी निशाना बनाया है. इस स्ट्राइक को अफगानिस्तान ने अपनी संप्रुभता का उल्लंघन माना है. यही वजह है कि तालिबान सरकार में पाकिस्तान की सरकार और आसिम मुनीर के खिलाफ उबाल है. जिसका बदला जल्द ही अफगान आर्मी ले सकती है.
वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनया है. कथित तौर पर जिन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनया है वो इस्लामाबाद मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में शामिल थे. यह हमला पाकिस्तान के अनुसार TTP यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने करवाया था. जो एक विद्रोही गुट है. लेकिन पाकिस्तान इन्हें आतंकवादी मानता है.
अफगानिस्ता बनाम पाकिस्तान
अफगानिस्तान की सीमा में हवाई हमले की काबुल और नई दिल्ली में ही नहीं बल्कि खुद इस्लामाबाद में भी बहस छिड़ गई. यह हमला रमजान के दौरान रविवार तड़के किया गया था. पाकिस्तान ने कहा कि यह कार्रवाई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट-खुरासान से जुड़े ठिकानों पर की गई. सरकार का कहना है कि यह खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया सटीक हमला था, जो इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती धमाके जैसे हमलों के जवाब में किया गया.
लेकिन अफगानिस्तान ने अलग तस्वीर पेश की.वहां के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हमलों में आम लोगों के घर, एक स्कूल और एक मदरसा भी निशाना बने, जिसमें महिलाओं और बच्चों की मौत हुई.
सोशल मीडिया आसिम मुनीर की खिंचाई
इन हमलों के बाद पाकिस्तान के कुछ विश्लेषकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सेना से कहा कि अगर जवाब देना है तो पूर्वी सीमा यानी भारत की ओर भी ध्यान देना चाहिए. उनका तर्क है कि अगर पाकिस्तान अफगान सीमा पार हमला कर सकता है, तो वह भारत से जुड़े कथित खतरों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए. पाकिस्तान में लंबे समय से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि भारत, पाकिस्तान विरोधी तत्वों को समर्थन देता है.
आसिम मुनीर को भारत पर हमले की चुनौती
हालांकि इस सोच का काफी विरोध भी हो रहा है. सोशल मीडिया पर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और सैन्य नेतृत्व की आलोचना हो रही है. आलोचकों का कहना है कि हर आतंकी हमले के बाद भारत पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन असली खतरा तो पश्चिमी सीमा के उस पार सक्रिय संगठनों से आ रहा है. वे सवाल उठा रहे हैं कि जब तक घर में बार-बार खून बहता रहता है, तब तक बाहरी दुश्मन का मुद्दा उठाना कितना सही है?
पाकिस्तान की आवाम में बेचैनी
इस पूरी बहस ने पाकिस्तान के अंदर की बेचैनी को उजागर कर दिया है. हवाई हमलों को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई बताया गया, लेकिन इससे यह भी साफ हुआ कि देश में लगातार हो रही हिंसा, आधिकारिक बयानों पर शक और हर समस्या के लिए बाहरी ताकतों को जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. आम लोग खुद को असुरक्षा और राजनीतिक बयानबाजी के बीच फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इंडियन आर्मी के ‘साइलेंट वॉरियर’! कैसे होती है जांबाज डॉग्स की भर्ती? ट्रेनिंग से लेकर रिटायरमेंट तक की पूरी कहानी
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.