संसद ने मंगलवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने और बढ़ाने के लिए वैधानिक प्रस्ताव पारित कर दिया। यह प्रस्ताव मंगलवार को राज्यसभा और पिछले सप्ताह लोकसभा में पारित किया गया था। राज्य सभा में यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष के हंगामे के बीच पेश किया। सदन ने वैधानिक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति शासन 13 अगस्त, 2025 से छह महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
इस साल 48 यात्री नो फ्लाई लिस्ट में जोड़े गए
सरकार के अनुसार, इस साल 30 जुलाई तक 48 यात्रियों को नो-फ्लाई लिस्ट में रखा गया है। उल्लंघन करने वाले यात्रियों को उनके दुर्व्यवहार की गंभीरता के आधार पर लंबी अवधि के लिए उड़ान प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा को सूचित किया है कि इस साल 30 जुलाई तक 48 लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में रखा गया है। 2024 और 2023 में कुल 82 और 110 यात्रियों को इस सूची में रखा गया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.