Safest Cars: अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप इस बजट में एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 5 स्टार सेफ़्टी रेटिंग वाली कारें लेकर आए हैं जो एक्सीडेंट में आपको और आपके परिवार को एक नेक्स्ट लेवेल प्रोटेक्शन ऑफर करती हैं.
Trending Photos
Safest Cars: भारत में अब कार खरीदते समय ग्राहक सिर्फ डिजाइन और माइलेज पर ही फोकस नहीं कर रहे हैं, बल्कि वो अब सेफ़्टी को भी तरजीह दे रहे हैं. अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप इस बजट में एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 5 स्टार सेफ़्टी रेटिंग वाली कारें लेकर आए हैं जो एक्सीडेंट में आपको और आपके परिवार को एक नेक्स्ट लेवेल प्रोटेक्शन ऑफर करती हैं.
1. Tata Punch: अगर आप एक किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कार खरीदना चाहते हैं तो टाटा पंच आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन रह सकता है. कम बजट में ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है और इस कार को Global NCAP द्वारा 5-स्टार एडल्ट सेफ्टी रेटिंग दी गई है. इस कार का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल भी अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है जिसमें अपडेटेड सेफ़्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें ग्राहकों को 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.
2. Kia Syros: किआ सिरोस Bharat NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है, इस कार में आपको लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे दमदार सेफ़्टी फीचर्स मिल जाते हैं.
3. Skoda Kylaq: स्कोडा की कायलाक भी अपनी दमदार बिल्ड की वजह से जानी जाती है. इसमें एक जोरदार MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म दिया गया है जो इस एसयूवी की सेफ़्टी में चार चांद लगा देता है. इस एसयूवी को Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है जिससे साबित होता है कि सेफ़्टी के मामले में ये एक बेमिसाल बजट एसयूवी है. इसमें ग्राहकों को 6 एयरबैग्स और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे सेफ़्टी फीचर्स मिल जाते हैं.
4. Tata Nexon: भारत में जब भी कभी सेफ कारों का जिक्र होगा तो टाटा नेक्सन का नाम जरूर आएगा. ये भारत की भारत की पहली 5-स्टार रेटेड कार रही है. सेफ़्टी के मामले में इस कार का कोई भी मिकाबला नहीं है और ये सेफ कारों के लिए एक बेंच मार्क की तरह है. इस कार में ग्राहकों को 6 एयरबैग्स, इमरजेंसी SOS कॉल और 360-डिग्री कैमरा जैसी खासियतें मिल जाती हैं.
डिजिटल पत्रकार और ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट हैं, ऑटोमोबाइल सेगमेंट में काम करने का 5 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस. खबरों के साथ-साथ यूट्यूब वीडियो के जरिए ऑटोमोबाइल सेगमेंट की बारीक खबरों का अपडेट…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.