मथुरा की लट्ठमार होली को बदनाम करने की साजिश, वीडियो वायरल करने वाले 9 यूट्यूबरों पर FIR – Hindustan Hindi News

Mathura News; कान्हा की नगरी मथुरा की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार और लड्डूमार होली की सदियों पुरानी परंपरा को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश करने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। ब्रज की 5000 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक पहचान को धूमिल करने और भ्रामक नरेटिव फैलाने के आरोप में 9 यूट्यूबरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि कुछ शरारती तत्वों और व्यूज के भूखे यूट्यूबरों ने पिछले वर्षों के विवादित वीडियो क्लिप को इस वर्ष की बरसाना और नंदगांव की होली से जोड़कर वायरल किया। इन एडिटेड वीडियो के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई कि होली के दौरान अव्यवस्था या अभद्रता हुई है। पुलिस के अनुसार, इस भ्रामक प्रचार से न केवल ब्रज की छवि खराब हुई, बल्कि स्थानीय समाज में भारी आक्रोश फैल गया।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इन भ्रामक वीडियो के कारण क्षेत्र में अफवाहें फैल रही थीं, जिससे सामाजिक वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया था। विशेष रूप से इन वीडियो के जरिए महिला श्रद्धालुओं में असुरक्षा और भय की भावना पैदा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष की होली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी भी श्रद्धालु ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
बरसाना पुलिस ने चिन्हित किए गए 9 सोशल मीडिया अकाउंट होल्डरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (2), 353 (2) बी और आईटी एक्ट की धारा 67/67ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की सर्विलांस टीम इन आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। एसपी देहात ने चेतावनी दी है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सांस्कृतिक परंपराओं से खिलवाड़ और अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हुए होली महोत्सव के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड और दंगा दमन दल समेत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। लाखों श्रद्धालुओं ने बिना किसी बाधा के दर्शन और होली का आनंद लिया। पुलिस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर रख रही है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी भ्रामक सामग्री को वायरल होने से रोका जा सके।
योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News