मदरसे में पढ़ रही हैं सना खान? शौहर ने कराया दाखिला या खुद लिया फैसला, जानें सच्चाई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वो अक्सर अपने शौहर के साथ नजर आती है. सना खान ने मुफ्ती अनस सैयद संग शादी रचाई है. अभिनेत्री ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ इस्लामिक रास्ता अपनाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
सना खान का जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई में हुआ था. सना बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 6 में भी नजर आई थी. हालांकि, इन दिनों सना खान अपने पति के साथ एक यूट्यूब पॉडकास्ट चलाती है.
आपको बता दें कि सना खान ग्लैमर से दूर हो गई है. अब वो बॉलीवुड की किसी फिल्म या टीवी सीरीयल का हिस्सा नहीं है. सना अब इस्लाम की राह पर निकल गई है. इतना ही नहीं सना खान लोगों को इस्लामिक रास्ते पर चलने की नसीहत भी देते हुए नजर आती है.
सना खान ने अपने यूट्यूब के एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि वो अब मदरसे जाकर इस्लाम की पढ़ाई कर रही है. इतना ही नहीं सना खान ने आगे बताया कि हर किसी की जिंदगी में एक मेंटर या टीचर होना बहुत जरूरी होता है.
सना ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि मेरे शौहर मुझे हमेशा पढ़ने के लिए बोलते हैं, जिसकी वजह से मैने एक मदरसे में दाखिला लिया है और मैं ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हुं.
आपको बता दें कि सना खान फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो गई है. सना के दो बच्चे हैं और वो अब पति और बच्चों की देखभाल करती है. सना खान अक्सर हिजाब में नजर आती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News