Feedback
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. बुधवार को परिजन उनका शव लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने पांच दोस्तों के साथ पानीपत से मनाली घूमने आए थे. सभी युवक मनाली के हम्प्टा क्षेत्र में ठहरे हुए थे और स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे थे. 22 फरवरी को वह अपने मित्र अग्नय वर्मा सहित अन्य साथियों के साथ मनाली पहुंचे थे और सिमसा क्षेत्र के एक होम स्टे में रुके थे.
23 फरवरी को सभी मित्र सोलंग और सेथन क्षेत्र में घूमने गए और शाम को लौट आए. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12.30 बजे होम स्टे लौटने पर वीर सोरेन ने तेज सिरदर्द की शिकायत की. साथियों ने ऑनलाइन माध्यम से दवा मंगवाई और उन्हें दी. दवा लेने के बाद वह सो गए.
मनाली घूमने आए थे चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन
अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई. जब दोस्त कमरे में पहुंचे तो वीर सोरेन बेड से नीचे गिरे हुए मिले. बताया जा रहा है कि उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था. घबराए दोस्तों ने तुरंत निजी वाहन से उन्हें सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने काफी देर तक सीपीआर दी और बचाने का प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल से सूचना मिलने पर मनाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
देर रात सिरदर्द की शिकायत, ऑनलाइन मंगवाई गई दवा
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा. हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस ने नियमानुसार मृतक के साथ आए युवकों और परिजनों के बयान दर्ज किए.
भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुआ शव, जांच जारी
बुधवार सुबह परिजन हवाई मार्ग से मनाली पहुंचे और दोपहर बाद शव को भुंतर हवाई अड्डे तक ले जाया गया, जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए. कुल्लू पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू