मशहूर TV एक्टर का निधन, कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे Mukul Dev – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Mukul Dev Passed Away: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस टीवी एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। इस खबर के आते ही इंडस्ट्री में इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि मुकुल देव का निधन दिल्ली में हुआ है। एक्टर के दोस्तों ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। मुकुल देव के अचानक निधन से उनके फैंस भी काफी ज्यादा शॉक्ड हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल देव कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। विंदू दारा सिंह ने एक्टर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकुल देव को अब बड़े पर्दे पर नहीं देखा जा सकेगा।

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उन्होंने बताया कि ‘मुकुल ने अपने पेरेंट्स के निधन के बाद खुद को अलग कर लिया था। वह ज्यादा किसी से मिलते नहीं थे। पिछले कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की अब तक नहीं हुई सर्जरी, अस्पताल से आईं घर; Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट
एक्टर विंदू दारा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें विंदू और मुकुल देव दोनों नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शांति से आराम करो मेरे भाई #मुकुलदेव… आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजोकर रखा जाएगा और #SonOfSardaar2 आपका अंतिम गीत होगा, जहां आप दर्शकों के बीच खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे!’
Rest in peace my brother #MukulDev ! The time spent with you will always be cherished and #SonOfSardaar2 will be your swansong where you will spread joy and happiness to the viewers and make them fall down laughing ! pic.twitter.com/oyj4j7kqGU
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) May 24, 2025

मुकुल देव ने अपने करियर में कई टीवी शो, फिल्में और म्यूजिक एल्बम की हैं। यही नहीं वह कुछ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुके थे। मुकुल देव की यादगार फिल्मों में ‘दस्तक’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर राजकुमार’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मुकुल देव सलमान खान के को-एक्टर भी रह चुके हैं। वह फिल्म ‘जय हो’ में नजर आए थे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News