महाकुंभ 2025: रेलवे चलाएगा 3,000 स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम – Aaj Tak

Feedback
यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं. उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने सोमवार को बताया कि मेले के लिए 3,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इनमें से 560 ट्रेनें रिंग रेल मार्ग पर संचालित होंगी.
560 टिकटिंग पॉइंट्स पर 10 लाख टिकट प्रतिदिन
प्रयागराज और आसपास के नौ रेलवे स्टेशनों प्रयागराज जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी के साथ मेले क्षेत्र में 560 टिकटिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं. इन काउंटरों से प्रतिदिन 10 लाख टिकट जारी किए जाएंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 15 दिन पहले टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है.
रिंग रेल मार्ग तैयार
महाकुंभ मेले के लिए विशेष रिंग रेल रूट तैयार किए गए हैं. ये मार्ग प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी शामिल है.
मेले के दौरान सुरक्षा के लिए 18,000 से अधिक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राज्य रेलवे पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. प्रयागराज जंक्शन पर शहर की ओर से प्रवेश और सिविल लाइन की ओर से निकास की व्यवस्था की जाएगी. प्रयागराज जंक्शन पर छह बेड वाला ऑब्जर्वेशन रूम भी स्थापित किया गया है. इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर, ईसीजी मशीन, ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर और स्ट्रेचर जैसी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
मेले में यात्री सुरक्षा के लिए 1,186 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इनमें से 116 कैमरे एआई आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस हैं, जो किसी भी असामाजिक तत्व की पहचान कर सकेंगे. रेलवे इस कोशिश में जुटा है कि महाकुंभ 2025 में यात्री सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कर सकें.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News