—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज सोमवार 25 नवंबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर देश की राजधानी नई दिल्ली से है। आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। 20 दिसंबर तक चलने वाले सेशन में वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल आ सकते हैं। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। एक खबर महाराष्ट्र चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सरकार के गठन को लेकर है। आज महाराष्ट्र के सीएम का ऐलान हो सकता है। वहीं आज ही नई सरकार शपथ ले सकती है। ऐसे ही बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज 24 के साथ…
पंजाब सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने का मूल्य 391 रुपये प्रति क्विंटल से 10 रुपए बढ़ाकर 401 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। अब पूरे भारत में पंजाब के गन्ना उत्पादकों को सबसे ज्यादा रेट मिलेगा।
West Bengal के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी को 857 दिनों बाद जमानत मिली है। उनके घर से करीब 50 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए थे। बता दें पूर्व मंत्री पर राज्य में शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप है, वह फिलहाल जेल में हैं।
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन से पहले पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीनों नेता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संभल जा रहे चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका। छिजारसी टोल पर रोकने के बाद पुलिस ने चन्द्रशेखर को JMS कॉलेज ले गई। पुलिस अधिकारी ओर चन्द्रशेखर आजाद के बीच वार्ता चल रही है। वे आज संभल जा रहे थे।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने निर्माणाधीन जम्मू तवी रिवर फ्रंट परियोजना का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, “90% काम हो चुका है और हमें उम्मीद है कि जनवरी तक काम पूरा हो जाएगा। इस परियोजना से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन के विकास में मदद मिलेगी।
#watch | Jammu: J&K L-G Manoj Sinha visited the spot where under construction Jammu Tawi River Front Project is underway and took stock of the work that is going onHe says, " 90% of the work has been done and we hope that the work will be completed by January…this project… pic.twitter.com/sdZGfJSsZe
— ANI (@ANI) November 25, 2024

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ग्रैप-3 के देरी से लागू करने को लेकर सवाल पूछे थे। इस दौरान कोर्ट ने कहा था ग्रैप-4 को हमारी बिना अनुमति के नहीं हटाया जाएगा।
संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज किया। कोर्ट ने कहा कि संसद को संविधान की प्रस्तावना में बदलाव का अधिकार है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी और अश्विनी उपाध्याय की याचिका में कहा गया था कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए 1976 में 42वें संविधान संशोधन के जरिये संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद शब्द जोड़े गए थे। सुनवाई के दौरान SC ने कहा था कि ‘पंथनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा रहे हैं।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, संभल में सर्वे कोर्ट के आदेश पर हुआ था। अगर कार्यपालिका न्यायपालिका के फैसले पर काम कर रही है और उस पर पथराव हो रहा है तो जांच होनी चाहिए कि ये हालात कैसे पैदा हुए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
#watch Delhi: BJP MP Jagdambika Pal says, "The survey in Sambhal was done on the orders of the court. If the executive is working on the decision of the judiciary and stones are pelted on it, then an investigation should be done as to how these circumstances arose. Action should… pic.twitter.com/NqVW3XcavP

उत्तर प्रदेश: संभल में पथराव की घटना पर संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है, करीब 2500 लोगों के खिलाफ कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद से सभी लोगों की पहचान की जाएगी। उनके (सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क) खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
#watch | Uttar Pradesh: On the incident of stone pelting in Sambhal, Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi says, "A total of 7 FIRs have been filed against about 2500 people. All the people will be identified with the help of CCTV and drone cameras. A case has also been filed against… pic.twitter.com/0KUwf9xKaL

संभल हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि असंवेदनशील कार्रवाई से यह माहौल बिगड़ा है। बिना सभी पक्षों को सुने प्रशासन ने कार्रवाई की और माहौल बिगाड़ दिया जोकि कई लोगों की मृत्यु का कारण बना। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्ताक्षर कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं।
संभल की शाही जामा मस्जिद में रविवार को सर्वे के बाद हुए बवाल पर पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्ररहमान बर्क और उनके विधायक बेटे सोहेल इकबाल पर मामला दर्ज किया है। उधर संभल में हिंसा के बाद आज स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद हैं।
संभल में हुई पथराव की घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कोर्ट के आदेश पर वहां (संभल) सर्वेक्षण कराया जा रहा था। जो भी घटना हुई है, वह बहुत दुखद है,घटना की जांच कराई जाएगी।
#watch Lucknow: On the stone pelting incident in Sambhal, Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak says, "A survey was being carried out there (Sambhal) on the orders of the court. Whatever incident happened is very sad…Investigation will be done in the incident…" pic.twitter.com/et5wU5am3d

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ लोग जिन्हें जनता ने नकार दिया है, वे लगातार मुट्ठीभर लोगों की गुंडागर्दी के जरिए संसद को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। देश की जनता उनके सारे कर्म गिनाती है और समय आने पर उन्हें सजा भी देती है। लेकिन सबसे पीड़ादायक बात यह है कि नए सांसद नए विचार, नई ऊर्जा लेकर आते हैं और वे किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी पार्टियों के होते हैं। कुछ लोग उनके अधिकारों का हनन करते हैं और उन्हें सदन में बोलने का मौका भी नहीं मिलता, लेकिन जिन्हें जनता ने लगातार 80-90 बार नकार दिया है, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते। वे न तो लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं और न ही वे लोगों की आकांक्षाओं के महत्व को समझते हैं। उनके प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, वे उन्हें समझ नहीं पाते और इसका परिणाम यह होता है कि वे कभी भी लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते।
#watch | Delhi: PM Narendra Modi says, "Some people who have been rejected by the people are constantly trying to control the Parliament through hooliganism by a handful of people. The people of the country count all their actions and when the time comes, they also punish them.… pic.twitter.com/qUhCsb2Ae6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2024 का अंतिम चरण चल रहा है और देश 2025 की तैयारी कर रहा है। संसद का यह सत्र कई मायनों में खास है और सबसे महत्वपूर्ण बात संविधान के 75वें वर्ष की शुरुआत है। कल संविधान सदन में सभी लोग हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएंगे।
#watch | #parliamentwintersession | Prime Minister Narendra Modi says "The last phase of 2024 is underway and the country is preparing for 2025. This Session of Parliament is special in several ways and the most important thing is the beginning of the 75th year of the… pic.twitter.com/lRgEy6lPr3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले संसद पहुंचे। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और 20 दिसंबर 2024 तक चलेगा।
#watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the Parliament, ahead of the commencement of the Winter Session of Parliament today.The Winter Session of Parliament begins today and will continue till December 20, 2024 pic.twitter.com/VTHsQNMVv5
— ANI (@ANI) November 25, 2024
#watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the Parliament, ahead of the commencement of the Winter Session of Parliament today.The Winter Session of Parliament begins today and will continue till December 20, 2024 pic.twitter.com/VTHsQNMVv5
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी 3.6 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके सोमवार सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर दर्ज किए गए।
दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी पर जहरीले झाग की परत देखी गई। सुबह 8.10 बजे ड्रोन से लिए गए दृश्य।
#watch | A layer of toxic foam over Yamuna River at Kalindi Kunj in Delhi Drone visuals shot at 8.10 am pic.twitter.com/trqB1vb8Xz
— ANI (@ANI) November 25, 2024
#watch | A layer of toxic foam over Yamuna River at Kalindi Kunj in Delhi Drone visuals shot at 8.10 am pic.twitter.com/trqB1vb8Xz
जम्मू-कश्मीर के डोडा का भद्रवाह इलाका बर्फ की चादर से ढका, पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाया।
#watch | Doda, J&K: Bhaderwah area covered in a blanket of snow; tourists enjoy the weather pic.twitter.com/jIqlqxwaZD
— ANI (@ANI) November 25, 2024
#watch | Doda, J&K: Bhaderwah area covered in a blanket of snow; tourists enjoy the weather pic.twitter.com/jIqlqxwaZD
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, हम हमेशा संविधान के प्रति वफादार रहे हैं, संविधान के मार्गदर्शन में काम किया है। संसद हो या विधानसभा, सभी लोकतांत्रिक संस्थाएं संविधान के अनुसार काम करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। संविधान दिवस पर हमें संविधान सभा की बहसों और चर्चाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है। संविधान सभा में अलग-अलग विचारधाराओं के लोग थे, अलग-अलग धर्मों के लोग भी थे, हमें अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि हम अपने-अपने सदनों में अच्छी चर्चा कर सकें।
#watch | Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla says, "… We have always been loyal to the Constitution, have worked under the guidance of the Constitution. Be it Parliament or Assembly, all democratic institutions have been working according to the Constitution and will continue to… pic.twitter.com/DJmD8oVozv

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सुनवाई करेगी। कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए आज का समय दिया हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछली सुनवाई के दौरान समय देने की मांग की थी। बता दें कि राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर याचिका पर सुनवाई हो रही है।
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अडानी पर अभियोग चलाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। नोटिस में कहा गया है, इस मामले पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत की अखंडता, अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा को कमजोर करती है। जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री को अडानी के साथ अपनी दोस्ती और अडानी घोटाले पर सवालों का जवाब देना चाहिए।
#parliamentwintersession | Congress MP Manickam Tagore gives adjournment motion notice in Lok Sabha and demands discussion on the issue of indictment of Gautam Adani"The Modi government's silence on this matter undermines India's integrity, economy, and global reputation.… pic.twitter.com/aFsis9shY9

मुंबई से सटे नालासोपारा में नगर निगम के डिपो में आग लग गई। इस दौरान 6 बसें जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा जिस बस में आग वो पुरानी और स्क्रैप की बसें थीं। आगजनी की घटना की वजह स्पष्ट नहीं है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, मुझे उनकी (उद्धव ठाकरे की) हार का अनुमान था। जो लोग महिलाओं का अपमान करते हैं वे राक्षस हैं और उनका हश्र हुआ, वे हार गए। उन्होंने मेरा घर तोड़ दिया और मेरे खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया, इसलिए यह स्पष्ट है कि वे सही और गलत की समझ खो चुके हैं।
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अल्पकालिक चर्चा के लिए राज्यसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम के नियम 176 के तहत राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा।
Congress MP Ranjeet Ranjan wrote a letter to the Secretary-General of the Rajya Sabha under Rule 176 of the Rules of Procedure and Conduct of Business in Rajya Sabha, for short short-duration discussion on air pollution in Delhi. pic.twitter.com/PhMabn091C
— ANI (@ANI) November 25, 2024
Congress MP Ranjeet Ranjan wrote a letter to the Secretary-General of the Rajya Sabha under Rule 176 of the Rules of Procedure and Conduct of Business in Rajya Sabha, for short short-duration discussion on air pollution in Delhi. pic.twitter.com/PhMabn091C
यूपी के संभल में बवाल के बाद 1 दिसंबर तक बाहर के व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह रोक बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि पर है। फिलहाल संभल में नेट बंद हैं और पुलिस का सख्त पहरा है। कल सर्वे के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था, इसके बाद हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई थी।
Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in